जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक कांग्रेस नेता ने अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ली. कांग्रेस नेता पंचराम यादव (66) ने अपनी पत्नी दिनेश नंदनी यादव (55) और दो बेटों नीरज यादव (बंटी) (28) और सूरज यादव (25) के साथ 30 अगस्त को जहर खा लिया. इस घटना में बड़े बेटे की तत्काल मौत हो गई, जबकि कांग्रेस नेता, उनकी पत्नी और छोटे बेटे को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार सुबह, इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कर्ज की समस्या से परेशान होकर कांग्रेस नेता ने यह कदम उठाया. परिवार ने दरवाजे को ताला लगा दिया था और पीछे के दरवाजे को भी बंद कर दिया था, ताकि कोई अंदर न आ सके. घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस में रहने वाली एक लड़की ने घर जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचित किया, जिन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा. वहां सभी लोग गंभीर हालत में पड़े हुए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं.
कर्ज से परेशान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने परिवार के साथ कर लिया सु’साइड

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

