Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के 11 मजदूर तमिलनाडु में बंधक, रिहाई के लिए मांगे जा रहे पैसे, जानें क्यों
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के 11 मजदूर तमिलनाडु में बंधक, रिहाई के लिए मांगे जा रहे पैसे, जानें क्यों

    Team JoharBy Team JoharAugust 26, 2024Updated:August 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: दुमका जिले के 11 मजदूरों को तमिलनाडु में बंधक बनाए जाने की घटना सामने आई है. बंधक बनाने वालों ने उनके परिवारों से फिरौती की मांग की है.इस मामले को लेकर मजदूरों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने प्रियजनों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि दुमका के ये सभी मजदूर कपड़ा मिल में काम करने के लिए तमिलनाडु गए थे, लेकिन वहां पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें बंधक बना लिया गया। बंधकों ने मजदूरों से मारपीट भी की है, जिसकी जानकारी मजदूरों ने फोन पर अपने परिवारों को दी है.

    रविवार को इस घटना का खुलासा हुआ, जब एक परिवार ने 15 हजार रुपये ऑनलाइन भेजे, लेकिन फिर भी मजदूर को रिहा नहीं किया गया. इसके बाद मजदूरों के परिजनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की अपील की और दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। बंधक बनाए गए मजदूरों में दीपक पहाड़िया, शंकर पहाड़िया, राजू पहाड़िया, नोरेन सोरेन, जोगेश सोरेन, मुंशी मुर्मू, और राजकिशोर पहाड़िया शामिल हैं.

    दरअसल, ये सभी मजदूर चार दिन पहले तमिलनाडु में काम करने के लिए निकले थे। रविवार की सुबह जब वे तमिलनाडु पहुंचे, तो कुछ ही समय बाद उन्होंने अपने परिवारों को फोन करके बताया कि उन्हें बंधक बना लिया गया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है.बंधक बनाने वालों ने उनके परिवारों को एक मोबाइल नंबर दिया और कहा कि पैसे भेजो, वरना उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा.दीपक पहाड़िया के परिवार ने दिए गए नंबर पर 15 हजार रुपये भेज भी दिए, लेकिन अब तक दीपक को रिहा नहीं किया गया है. दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि तमिलनाडु में बंधक बनाए गए मजदूरों की रिहाई के प्रयास जारी हैं और जरूरत पड़ने पर दुमका पुलिस की एक टीम को तमिलनाडु भेजा जाएगा.

    एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार कपड़ा मिल जोगेश सोरेन टीम तमिलनाडु दीपक पहाड़िया दुमका नोरेन सोरेन परिवार पुलिस फिरौती बंधक मजदूर मारपीट मुख्यमंत्री मुंशी मुर्मू राजकिशोर पहाड़िया राजू पहाड़िया रिहाई शंकर पहाड़िया शिकायत हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशील अस्पताल के आईसीयू में शराब पार्टी करते दो लोग गिरफ्तार, डॉक्टर फरार
    Next Article सरकार ने इसलिए की फर्जी ईमेल और नोटिस से सावधान रहने की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई हिंदी को आधिकारिक बनाने की PIL, कहा – अदालत के आदेश से नहीं तय होती भाषा

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘कॉकरोच’ फिर लौट आए हैं: लेकिन क्या नीट आंदोलन की तरह लोगों का समर्थन मिल पाएगा?

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नोएडा DM मामला : सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर उठे सवाल, वकीलों के संगठन ने CJI को लिखा कड़ा पत्र

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंत्योदय दिवस : समाज के आखिरी व्यक्ति की बात करने वाले दीनदयाल उपाध्याय की पूरी कहानी

    September 25, 2026
    Latest Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई हिंदी को आधिकारिक बनाने की PIL, कहा – अदालत के आदेश से नहीं तय होती भाषा

    September 25, 2026

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026

    ‘कॉकरोच’ फिर लौट आए हैं: लेकिन क्या नीट आंदोलन की तरह लोगों का समर्थन मिल पाएगा?

    September 25, 2026

    नोएडा DM मामला : सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर उठे सवाल, वकीलों के संगठन ने CJI को लिखा कड़ा पत्र

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.