Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को घेरा, बोले-सत्ता के लिए जा सकते है किसी भी हद तक
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को घेरा, बोले-सत्ता के लिए जा सकते है किसी भी हद तक

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग के गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. जिसमें कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की एकता और अखंडता को कांग्रेस पार्टी ने नुकसान पहुंचाया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा, कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है. नेशनल कांफ्रेंस ने अपने घोषणा पत्र में ऐसे वादे किए हैं जो देश की अखंडता और एकता को प्रभावित करते हैं. कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे इन वादों का समर्थन करते हैं.

    आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया

    उन्होंने आगे सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस और राहुल गांधी नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू-कश्मीर में अलग झंडे की मांग, धारा 370 और आर्टिकल 35 ए की वापसी, पाकिस्तान के साथ वार्ता और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली नीतियों का समर्थन करते हैं. मरांडी ने यह भी कहा कि कांग्रेस का गठबंधन के साथ आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस दलितों और अन्य पिछड़े वर्गों के आरक्षण को समाप्त करने के नेशनल कांफ्रेंस के वादों का समर्थन करती है. प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 1950 के दशक की ऐतिहासिक लड़ाई का भी उल्लेख किया, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था के खिलाफ विरोध किया था. उन्होंने कहा कि भाजपा ने धारा 370 और 35 ए को समाप्त करके जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार किया है और अब वहां की जनता को समान अधिकार प्राप्त हैं. उन्होंने कांग्रेस से जनता के सामने अपनी मंशा स्पष्ट करने की मांग की और कहा कि भाजपा की प्राथमिकता हमेशा देश की अखंडता और एकता रही है.

    अखंडता आरोप कांग्रेस पार्टी गठबंधन सहयोगी गीतांजलि बैंक्वेट हॉल जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव देश की एकता नेशनल कांफ्रेंस प्रेस वार्ता बाबूलाल मरांडी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वादे सत्ता के लिए गठबंधन समर्थन हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंद्रपुरा के शिव मंदिर में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article युवा आक्रोश रैली : लालपुर थाना में 51 नामजद समेत 12 हजार कार्यकर्ता पर प्राथमिकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.