Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिना टोकन नंबर रिम्स में नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, जानें क्यों किया गया सिस्टम में बदलाव
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना टोकन नंबर रिम्स में नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, जानें क्यों किया गया सिस्टम में बदलाव

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल रिम्स में व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रबंधन रेस है. अब हॉस्पिटल को लेकर प्रबंधन ने नया आदेश जारी कर दिया है. जिसके तहत डॉक्टर से दिखाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. लेकिन इसके लिए भी लोगों को अपना टोकन आनलाइन लेना होगा. इसके बाद ही काउंटर से उन्हें पर्ची प्रिंट कर दिया जाएगा. वहीं बिना टोकन के किसी भी हाल में मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा. बता दें कि मरीजों का आनलाइन रिकार्ड रखने के लिए यह कदम उठाया गया है.

    आभा में कराए रजिस्ट्रेशन

    अगर आप भी रिम्स में इलाज के लिए जाते है और आपको घंटों लाइन में रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार करना पड़ता है तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. रिम्स में एक ऐसी व्यवस्था शुरू की गई है. जिसके तहत आपको लाइन में घंटों खड़ा नहीं होना पड़ेगा. केवल टोकन नंबर और विभाग बताकर आप रजिस्ट्रेशन की हार्ड कॉपी काउंटर से ले सकते है. जी हां, आभा कार्ड से आप घर बैठे ही अपना रजिस्ट्रेशन हॉस्पिटल में करा सकते है. इस डिजिटल सुविधा से आपकी रजिस्ट्रेशन कराने की समस्या दूर हो जाएगी. वहीं इलाज से जुड़े कागजात भी आपको साथ में लेकर चलने का झंझट नहीं होगा.

    ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर में सुविधा

    ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर में स्कैन और शेयर प्रणाली शुरू की गई है, जहां आप ABHA (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) नंबर के माध्यम से या ड्रिफ़केस ऐप (प्लेस्टोर के माध्यम से इंस्टॉल किया जा सकता है) के माध्यम से स्कैन कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशन टोकन नंबर प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं है. रजिस्ट्रेशन काउंटर पर केवल अपना टोकन नंबर और विभाग बताकर हार्ड कॉपी प्राप्त कर सकते है.

    क्या है इसके फायदे

    जिस कार्ड की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी ABHA कार्ड है. ये डिजिटल कार्ड होता है, जिसमें आप अपने सारे मेडिकल रिकॉर्ड सेव करके रख सकते हैं. मतलब आप कब बीमार हुए, आपने किस डॉक्टर को दिखाया, क्या टेस्ट करवाएं आदि सब जानकारी होगी. आभा कार्ड अपने यूजर्स को डिजिटल कार्ड का फ्री में एक्सेस देता है. आभा कार्ड बन जाने पर आपको डॉक्टर के पास अपनी बीमारी के पुराने कागजात नहीं ले जाने पड़ेंगे. आभा कार्ड देखकर डॉक्टर बता पाएगा कि आपने कहा-कहां पर इलाज कराया है? आपको कौन सी पुरानी बीमारियां हैं? आपने क्या दवा खाई? आभा कार्ड का फायदा ये भी है कि 10 साल का भी रिकार्ड  आप देख पाएंगे कि आपने क्या-क्या दवाइयां खाईं? इससे डॉक्टरों को आपका इलाज करने में मदद मिलेगी.

    ऐसे बना सकते है ‘आभा’ कार्ड

    • आभा कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
    • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको ‘Create ABHA Number’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
    • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपको कार्ड बनाने के लिए 2 ऑप्शन आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखेंगे.
    • फिर दोनों में कोई भी ऑप्शन चुनने के बाद Next पर क्लिक करें. अब नए पेज पर आधार नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर टाइप करिए.
    • इसके बाद I Agree के आगे टिक मार्क करें और कैप्चा कोड भर दीजिए. फिर Next पर क्लिक करिए. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
    • ओटीपी दर्ज करने के बाद अपनी अहम जानकारियों एप्लीकेशन फॉर्म में भरिए.
    • इसके बाद आप My Account पर जाइए और वहां अपनी फोटो अपलोड करिए. फिर सबमिट पर क्लिक करें.
    • अब आपका आभा कार्ड बन जाएगा. आप इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

     

     

     

    आदेश आभा कार्ड टोकन मरीज रजिस्ट्रेशन रिम्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य के घर छापेमारी, पिस्टल, जिंदा कारतूस और लाखों रुपए नगद बरामद
    Next Article चोरी और छिनतई करने वाले गिरोह का सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा, फर्जी सिम व आधार बरामद

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.