Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, बड़ा हादसा टला
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार के गौतम स्थान स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया है. यहां गरीब रथ ट्रेन में अचानक आग लगने के बाद हड़कंप हो गया. उसके बाद आनन -फानन में रेल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. गौतम स्थान स्टेशन पर आज डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस की दो बोगियों के बीच जॉइंट में आग लग गई.

    वहीं, ट्रेन में आग लगने की खबर लगते ही यात्रियों ने हो हल्ला करना शुरू कर दिया. जिसके बाद तत्काल गार्ड और ड्राइवर ने ट्रेन को गौतम स्थान स्टेशन पर रोक दिया. मौके पर रेलवे कर्मी जमा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे. हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद रेल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया. इसके अलावा आग लगने के बाद ट्रेन को काफी देर तक गौतम स्थान स्टेशन पर रोका गया.

    बता दें कि यह ट्रेन जब गौतम स्थान स्टेशन पार कर रही थी तभी लोगों ने दो बोगियों के बीच जॉइंट से धुआं उठते हुए देखा. उसके बाद लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया. बाद में स्टेशन कर्मचारियों के द्वारा गार्ड और ड्राइवर को ट्रेन रोकने को कहा गया. सूचना मिलते ही गार्ड ड्राइवर ने इस ट्रेन को गौतम स्थान स्टेशन पर रोका. जिसके बाद ट्रेन में रखे फायर फाइटर के सहारे आग को काबू करने का प्रयास किया गया और काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में लगी आग पर काबू पाया गया.

    आपको बताते चलें कि,यह एक बड़ी घटना थी लेकिन समय रहते रेल कर्मचारियों की सतर्कता और स्थानीय लोगों के प्रयास से इस आग पर काबू पाया जा सका है.  रेल यात्रियों और रेल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के बाद राहत की सांस ली है. वहीं छपरा स्टेशन प्रबंधक राजन कुमार ने बताया कि ट्रेन को छपरा लाया गया और इसकी मरम्मत की गई है. इसके बाद आगे के लिए इसे रवाना कर दिया गया है.

    आग आग बुझाना गरीब रथ ट्रेन गौतम स्थान स्टेशन छपरा स्टेशन ट्रेन ट्रेन रोकी डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस पटना फायर फाइटर बिहार बोगी मरम्मत राहत रेल कर्मियों रेल यात्री रेलवे हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भारत आने का दिया न्योता, जानें फिर क्या हुआ
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य के घर छापेमारी, पिस्टल, जिंदा कारतूस और लाखों रुपए नगद बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    Latest Posts

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम पर कंट्रोल नहीं, आम लोगों पर लाठियां बरसा कर इकबाल बुलंद कर रही पुलिस

    September 27, 2026

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.