Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब, अब तक 1981 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 हजार के करीब, अब तक 1981 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 9, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और पिछले 24 घंटे के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इसके 2680 नये मामले सामने आने के कारण इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 60 हजार के करीब पहुंच गई है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इससे अब तक 59662 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1981 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 1787 लोग ठीक हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 19063 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 731 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 3470 लोग इससे ठीक हुए हैं।

    कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 7402 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 449 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 1872 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां इससे अब तक 6318 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 68 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 2020 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां अब तक 3579 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा 101 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1916 लोग इससे ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 6009 तक पहुंच गई है तथा 40 लोगों की अब तक इसके कारण मौत हो चुकी है। वहीं 1605 लोग इस संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए हैं। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 3214 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 66 लोगों की मौत हुई है। वहीं 1387 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। तेलंगाना में अब तक कोरोना से 1133 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 29 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 700 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 1887 और कर्नाटक में 753 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 41 और 30 हो गयी। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 883 हो गई है और नौ लोगों की मृत्यु हुई है। पश्चिम बंगाल में 160, पंजाब में 29, हरियाणा में आठ और बिहार में पांच, झारखंड में तीन, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में दो-दो तथा मेघालय, उत्तराखंड, असम और चंडीगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीजीपी एमवी राव की मां का विजयवाड़ा में निधन
    Next Article बिहार : शेखपुरा में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 580

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.