Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिजली विभाग का अधिकारी बनकर करते थे ठगी, जामताड़ा में दो गिरफ्तार
    झारखंड

    बिजली विभाग का अधिकारी बनकर करते थे ठगी, जामताड़ा में दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जामताड़ा जिले में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों ने बिजली विभाग के अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का काम किया था. साइबर अपराधियों के इस नेटवर्क का पर्दाफाश शुक्रवार को जामताड़ा थाना साइबर पुलिस द्वारा किया गया. पुलिस ने आरोपियों को नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत केन्दुआटांड़ और बोका पहाड़ी के झाड़ियों से गिरफ्तार किया. साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को इन अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी. उनके आदेश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झिलुआ गांव के भीम मंडल और सियाटांड़ गांव के पप्पू मंडल के रूप में की गई है. पुलिस ने इनके पास से 9 मोबाइल फोन, 11 फर्जी सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, दो पासबुक, और एक चेक बुक बरामद की है.

    लोगों को देते थे धमकी

    साइबर डीएसपी ने बताया कि ये आरोपी खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को धमकी देते थे कि अगर वे अपना बिजली बिल समय पर जमा नहीं करेंगे तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे. इस धमकी के जरिए वे लोगों को झांसे में लेकर उनके गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे. मुख्य आरोपी भीम मंडल के खिलाफ पहले से ही नारायणपुर थाना में 2015 में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. साइबर पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार राम ने कहा कि हमारा अभियान साइबर अपराध के खिलाफ निरंतर चल रहा है और हम इस तरह के अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

     

    अधिकारी जामताड़ा ठगी बिजली विभाग साइबर क्राइम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
    Next Article निजी क्लीनिक के दन्त चिकित्सक भी देगें तम्बाकू छोडने हेतु परामर्श- सिविल सर्जन 

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.