Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Nov, 2025 ♦ 9:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा कोरोना संक्रमित मुक्त जिला बना, तीनों मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई
    झारखंड

    गढ़वा कोरोना संक्रमित मुक्त जिला बना, तीनों मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गढ़वा। झारखंड में कोरोना महामारी लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 132 पहुंच गई है। ऐसे में गढ़वा जिले से राहत भरी खबर सामने आई है।

    जिले में पाए गए कोरोना संक्रमित तीनों लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी है। इसके साथ ही गढ़वा तत्काल कोरोना मुक्त जिला बन गया है। तीनों कोरोना संक्रमित एक ही परिवार के थे। अब इनके साथ-साथ क्वॉरेंटाइन में रखे गए उनके परिवार के सभी 23 सदस्यों को सम्मानपूर्वक बाजा-गाजा के साथ घर वापस भेज दिया गया।

    अस्पताल से मुक्त होने पर डीसी की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया गया। डीसी और डीडीसी ने उन्हें उपहार दिए. उनकी लम्बी उम्र और सदैव स्वस्थ्य रहने की कामना की। बता दें कि जिला मुख्यालय के पठान टोली से 19 अप्रैल को एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. वह किडनी की बीमारी से ग्रसित था, इस कारण उसे रांची शिफ्ट कर दिया गया था.22 अप्रैल को पुनः उसी व्यक्ति के घर से 10-12 वर्ष के दो बच्चों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसमें एक लड़की शामिल थी। इन दोनों का इलाज मेराल कोविड हॉस्पिटल में किया जा रहा था। अब तीनों लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। डीसी हर्ष मंगला ने कहा है कि उन्हें आज घर भेज दिया गया। डीसी ने सीमित संसाधन में कोरोना के खिलाफ प्रभावकारी जंग लड़ने वाले सीएस और उनकी टीम, डॉक्टर्स, नर्सेज, इससे जुड़े मेडिकल स्टाफ स्क्रीनिंग, सेम्पलिंग से जुड़े कोरोना योद्धाओं को बधाई दी है।

    लॉकडाउन में पाठकों की पसंद बना www.joharlive.com

    डिजिटल युग में यूजर्स के क्लिक पाने के होड़ में कई बार इंटरनेट के माध्यमों से मिलनी वाली खबरों पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान ऐतिहासिक तौर पर भारत के हजारों पाठकों तक पहुंच कर www.joharlive.com ने साबित किया है कि देश ही नहीं विदेशों के भी पाठकों ने विश्वसनीय खबरों के लिए www.joharlive.com का रुख किया है। लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग डिजिटल माध्यमों जैसे गूगल, फेसबुक, ट्विटर व कई अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए लोगों ने www.joharlive.com की खबरों को पढ़ा।

    #Jharkhand News Corona Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन में शराब की होम डिलीवरी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सरकार करे विचार
    Next Article पंजाब के नवांशहर में मिग-29 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15वीं झारखण्ड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन…

    November 1, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला चुनाव : सुरक्षा को लेकर SP ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण

    November 1, 2025
    झारखंड

    मुखिया चुनाव में शुरू हुई अदावत का नतीजा है मकबुल शेख का मर्डर

    November 1, 2025
    Latest Posts

    रांची : खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15वीं झारखण्ड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन…

    November 1, 2025

    घाटशिला चुनाव : सुरक्षा को लेकर SP ने किया बॉर्डर इलाकों का औचक निरीक्षण

    November 1, 2025

    मुखिया चुनाव में शुरू हुई अदावत का नतीजा है मकबुल शेख का मर्डर

    November 1, 2025

    हजारीबाग में 1.5 करोड़ की चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

    November 1, 2025

    गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बस मालिकों की हड़ताल का जताया समर्थन, प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग…

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.