Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर शहीद
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सीआरपीएफ इंस्पेक्टर शहीद

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र में सोमवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार डुडू के चिल इलाके में गश्त के दौरान आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के एक निरीक्षक को गोली लगी, जो बाद में अस्पताल ले जाते समय शहीद हो गए. अधिकारी ने बताया कि बसंतगढ़ के डुडू इलाके में अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) पर हमला किया. घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है.

    आतंकी गतिविधियां हुई तेज

    हाल के दिनों में जम्मू क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है. पीर पंजाल रेंज के दक्षिणी इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी और हमलों में वृद्धि देखी जा रही है. इससे पहले स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को डोडा इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सेना के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए थे और एक नागरिक घायल हुआ था.

     

    इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में लगातार बढ़ रही मुठभेड़ और आतंकी हमलों पर चिंता जताते हुए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. बैठक में एनएसए अजीत डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी शामिल थे.

    आतंकी हमला जम्मू जवान मुठभेड़ शहीद सीआरपीएफ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमा जुटाने के लिए विशेष अभियान चलाए बैंक: निर्मला सीतारमण
    Next Article कल से बायोमीट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाएंगे राज्यभर के डॉक्टर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई दर में दिल्ली को पछाड़ा, फिर भी झारखंड में महंगाई कम? समझिए NSO का यह पेंच पार्ट-2

    September 25, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    Latest Posts

    महंगाई दर में दिल्ली को पछाड़ा, फिर भी झारखंड में महंगाई कम? समझिए NSO का यह पेंच पार्ट-2

    September 25, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026

    झारखंड : तृषा सिंह के निधन पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के घर पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजलि

    September 24, 2026

    सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार: बोले- कांग्रेस के दौर में होती थी बूथ कैप्चरिंग और गोलीबारी, तब कहां थी एंटी-इनकंबेंसी?

    September 24, 2026

    “वोट चोरी हो रहे हैं, लोकतंत्र पर ऐसा हमला कभी नहीं हुआ…” बीजेपी के 50 साल राज वाले दावे पर भड़के राहुल गांधी

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.