Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live Desk

    नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का देर रात निधन हो गया। रेड्डी 77 वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार रेड्डी को निमोनिया बुखार हो गया था। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एआईजी अस्पताल, हैदराबाद में भर्ती किया गया था, जहां रात करीब ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रेड्डी 5 बार लोकसभा तथा दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे थे। इसके अलावा वह 4 बार विधायक भी रहे थे। उनके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। रेड्डी दिव्यांग थे लेकिन उन्होंने अपने और देश के विकास में दिव्यांगता को कभी आड़े नहीं आने दिया। वह मेहनती, ईमानदार और मजबूत इरादों वाले राजनेता थे।
    उनका जन्म 16 जनवरी 1942 को आंध्रप्रदेश के मुदगल में हुआ था। रेड्डी की गिनती संयुक्त आंध्रप्रदेश के दिग्गज नेताओं में की जाती थी। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में आपातकाल लागू होने के विरोध में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वह जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। उन्होंने 1980 के चुनाव में मेढक संसदीय सीट से इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, लेकिन पराजित हो गए थे। रेड्डी इंद्र कुमार गुजराल सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्री थे। 1999 में उन्होंने 21 साल बाद कांग्रेस में वापसी की। कांग्रेस पार्टी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव के काफी करीबी माने जाते थे। वह मनमोहन सिंह की दोनों यूपीए-1 और यूपीए-2 की सरकारों में भी शहरी विकास, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री थे। कांग्रेस पार्टी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    #latest hindi news #National News #Online news #Poltical News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल के जीएम अजीत की एनआईए को तलाश, उग्रवादियों के लिए करते थे फंडिंग
    Next Article बिहार: आईएएस की दबंगई, ठेकेदार को जान से मारने की दी धमकी

    Related Posts

    जमशेदपुर

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

    June 16, 2025
    कोर्ट की खबरें

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025
    Latest Posts

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025

    हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

    June 16, 2025

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025

    दो चरणों में होगी जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी

    June 16, 2025

    टाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.