Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»नागौर में पति की बर्बरता: पत्नी से मारपीट कर, फिर बाइक से बांधकर घसीटा
    क्राइम

    नागौर में पति की बर्बरता: पत्नी से मारपीट कर, फिर बाइक से बांधकर घसीटा

    Sponsored By: ADITI ARYA August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नागौर:  राजस्थान के नागौर इंसानियत की सारी हदें पार कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक  पति  ने क्रूरता की सारी हदें पार करदी. आरोपी ने अपनी पत्नी को बाइक के पीछे बांधकर घसीटा. इस हैवानियत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. हालांकि अभी तक पुलिस के पास  कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.

    पूरा मामला नागौर के पांचौड़ी इलाके का है. पुलिस ने मामले में एक युवक प्रेमाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है. वीडियो में एक अन्य महिला पास में खड़ी नजर आती है लेकिन उसने भी बाइक के पीछे बंधी हुई महिला को बचाने की कोशिश नहीं की.

    2 लाख देकर हुई थी शादी

    पुलिस के अनुसार युवक प्रेमाराम पंजाब से करीब 2 लाख रुपए शादी करके पत्नी को लाया था. जो फिलहाल अपनी बहन के पास जैसलमेर में रह रही है. युवक प्रेमाराम करीब 6 महीने पहले 2 लाख देकर पंजाब निवासी सुमित्रा को शादी करके लाया था. जानकारी के अनुसार युवक प्रेमाराम शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को बंधक की तरह रखता था. ना तो उसे कहीं पर जाने देता और न ही पड़ोस की महिलाओं से बात करने देता.

    करीब 1 महीने पहले जब प्रेमाराम की अपनी पत्नी से नोंक झोंक हुई तो प्रेमाराम ने पहले तो शराब पी और फिर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करके उसे बाइक के पीछे बांधकर घसीटा. घटना में सुमित्रा को काफी चोट भी आई है. वीडियो में महिला खुद के बचाव के लिए चिल्ला भी रही थी लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. गांव के ही युवक ने वीडियो वायरल किया तो पुलिस हरकत में आई और मामले में आरोपी प्रेमाराम को गिरफ्तार किया.

    पत्नी की शिकायत पर एक्शन लेगी पुलिस

    हालांकि मामले में थानाधिकारी खेताराम का कहना है कि मामले में अब पीड़ित महिला को नागौर से यहां लेकर आएंगे और उसके बाद महिला से पूछताछ होगी. आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई हो. इससे पहले राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बुरी तरह से पीटा था. उस मामले में भी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक और उसके परिवार को गिरफ्तार हुआ था. इस मामले में उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा चुकी है.

     

    #Online news Current News Jharkhand news Johar Live आज की खबर करंट न्यूज नागौर में पति की बर्बरता पत्नी को बाइक से घसीटा पत्नी से मारपीट कर फिर बाइक से बांधकर घसीटा मारपीट की घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में चोरों ने पांच जगहों पर की चोरी, वरीय अधिवक्ता के घर में भी वारदात
    Next Article तोपचांची में स्कूल वैन और बाइक की टक्कर, वैन गड्डे में गिरी; वैन चालक की पिटाई

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.