Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 4:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»वंचित लोगों को कुचलने का भाजपा का सपना टूट गया : गुलाम अहमद मीर
    झारखंड

    वंचित लोगों को कुचलने का भाजपा का सपना टूट गया : गुलाम अहमद मीर

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने आज राजधानी रांची के बनहोरा में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा का सपना वंचित वर्गों को कुचलने का टूट गया है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 सीटों का नारा दिया था, लेकिन जनता ने उन्हें 240 सीटों पर सीमित कर दिया. जिससे स्पष्ट है कि आगामी पांच वर्षों में भाजपा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और पसमांदा को उनके अधिकारों से वंचित नहीं कर सकेगी.

    उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर भाजपा को अपने सपनों के अनुसार सीटें मिल जातीं, तो आरक्षण समाप्त हो सकता था. उन्होंने झारखंड सरकार के गरीबों के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की मांग की, जिससे महिलाओं के खातों में धनराशि हस्तांतरित हो सके.

    संविधान की रक्षा को बताया जरूरी

    झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने आदिवासियों की संस्कृति और उनके अधिकारों की रक्षा पर बल दिया. उन्होंने संविधान की रक्षा को जरूरी बताते हुए कहा कि वहीं आदिवासियों के अधिकारों को सुरक्षित रख सकता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में भी भाजपा और उसकी साजिशों से बचने की अपील की. मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया और मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से लाभान्वित होने की अपील की. समारोह के अंत में बनहोरा क्षेत्र के 30 सम्मानित नागरिकों और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. साथ ही, क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों की सुविधा के लिए कुर्सियां प्रदान की गई और वृक्षारोपण भी किया गया.

    आदिवासी दिवस कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर झारखंड बंधु तिर्की राजेश ठाकुर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में बोले सुदेश महतो, युवा अजहर लाएंगे नया इंकलाब, विकास को दिखाएंगे नई दिशा
    Next Article रेलवे ई-टिकट का अवैध कारोबार करने वाला चढ़ा आरपीएफ के हत्थे

    Related Posts

    झारखंड

    चार युवकों की मौत पर अर्जुन मुंडा ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    July 27, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा पुलिस की बड़ी कामयाबी, जमीन में गड़ा मिले 35 लाख कैश

    July 27, 2025
    झारखंड

    आफताब की बॉ’डी का पोस्टमार्टम अब होगा रांची के रिम्स में

    July 27, 2025
    Latest Posts

    चार युवकों की मौत पर अर्जुन मुंडा ने शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

    July 27, 2025

    बिहार में 71 हजार करोड़ के ‘महाघोटाले’ का आरोप, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

    July 27, 2025

    चाईबासा पुलिस की बड़ी कामयाबी, जमीन में गड़ा मिले 35 लाख कैश

    July 27, 2025

    वार्ड सदस्य के बेटे की ह’त्या, पेड़ से लटकी मिली बॉडी

    July 27, 2025

    आफताब की बॉ’डी का पोस्टमार्टम अब होगा रांची के रिम्स में

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.