Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिल्ली में बारिश के पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, अमन विहार में खलबली
    देश

    दिल्ली में बारिश के पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, अमन विहार में खलबली

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली के अमन विहार इलाके में पार्क में गड्ढे में जमा बारिश के पानी में 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई. घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है. दरअसल पार्क में शनिवार को हुई बारिश से पार्क के एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था. तभी शाम को बच्चा पार्क में खेलने के लिए पहुंचा, जिसके दौरान वह गड्ढे में गिर गया.

    जब तक उसके दोस्त कुछ मदद कर पाते, वह गड्ढे में समा चुका था. इसके बाद बच्चे के दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद लोग वहां पहुंचे, लेकिन बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान तरुण के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. कहा जा रहा है कि पार्क में देखरेख करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस लापरवाही का मुकदमा दर्ज करने वाली है.

    गौरतलब है कि शुक्रवार को ही दिल्ली के किराड़ी इलाके में भी जलभराव के कारण दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई थी. इस घटना के तुरंत बाद अमन विहार में बच्चों की मौत की घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है. किराड़ी विधानसभा ऐसी विधानसभा कही जाती है, जहां तमाम व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुई है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है और वे नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं.

    10 वर्षीय बच्चा अमन विहार किराड़ी गड्ढा जलभराव डूबने से मौत तरुण दो बच्चों की मौत नई दिल्ली नारकीय जीवन पार्क पुलिस पोस्टमार्टम बारिश लापरवाही व्यवस्था स्थानीय लोगों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंईयां सम्मान योजना के फॉर्म लावारिस हालत में मिले, सवाल उठे: ऐसे कैसे होगा सम्मान?
    Next Article विनेश फोगाट मामले में बड़ा अपडेट, 13 अगस्त को आएगा सुनवाई का फाइनल फैसला

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.