Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»रांची: सहायक प्राध्यापकों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुरानी पेंशन योजना पर जताया आभार
    Uncategorized

    रांची: सहायक प्राध्यापकों ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुरानी पेंशन योजना पर जताया आभार

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2024Updated:August 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची :सीएम हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने 7 अगस्त 2024 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों (घाटानुदानित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों सहित) के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की स्वीकृति दिए जाने के निर्णय को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया.
    रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों ने कहा कि हम सभी महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य है. इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि उनकी सरकार राज्यहित में निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है. विगत साढ़े चार वर्ष में राज्यहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी वर्ग-समुदाय को उनका हक-अधिकार देने का काम उनकी सरकार निरंतर कर रही है.
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग मिलजुल कर झारखंड को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल कर सकें इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है. मौके पर सहायक प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात कर उनके प्रति भी आभार व्यक्त किया. मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रांची विश्वविद्यालय, रांची अंतर्गत विभिन्न महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों में डॉ उमेश कुमार, डॉ बहालेन होरो, डॉ खातिर हेम्ब्रम, डॉ रीता कुमारी, डॉ राजीव रजक, डॉ अवध विहारी महतो, डॉ विनीता एक्का, डॉ कंजीव लोचन, डॉ शाहीन परवीन, डॉ सुमंती तिर्की, डॉ शाहीन रजिया, डॉ अंजू पुष्पा बा, डॉ शिवनंदन राम, डॉ संतोष रजवार, डॉ राहुल कुमार, डॉ अनुजा विवेक, डॉ विवेक कुमार, डॉ नीलू कुमारी, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
    कैबिनेट बैठक पुरानी पेंशन योजना रांची विश्वविद्यालय सहायक प्राध्यापक हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना में डबल डेकर फ्लाइओवर का निर्माण तेजी से जारी, जनवरी 2025 तक पूरा होने की उम्मीद
    Next Article ललन सिंह का बयान: वक्फ संशोधन विधेयक मुस्लिम विरोधी नहीं, पारदर्शिता के लिए है

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026
    Latest Posts

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026

    झारखंड : धनबाद में दिनदहाड़े गूंजा गोली, गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानु समेत तीन को लगी गोली

    September 21, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026

    सबूत दिखाएं या मांगें सार्वजनिक माफी : सुभाष गर्ग के आरोपों पर सांसद निशिकांत दुबे का आर-पार का हमला

    September 21, 2026

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.