Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ में मैन पावर मद का पैसा मिलने पर संकट, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए टेंडर समीक्षा के आदेश
    Uncategorized

    राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ में मैन पावर मद का पैसा मिलने पर संकट, मंत्री इरफान अंसारी ने दिए टेंडर समीक्षा के आदेश

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2024Updated:August 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : ‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ के तहत केंद्र से मैन पावर मद का पैसा नहीं मिलने का खतरा पैदा हो गया है. सेंट्रल इम्पावर्ड कमेटी (सीइसी) ने मैन पावर को काम पर लगाने के लिए 45 दिनों का समय दिया है, जो अब खत्म होनेवाला है. इधर ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने मैनपावर सप्लाई के टेंडर में वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद टेंडर की समीक्षा का आदेश दिया है.

    राज्य सरकार ने दिया था 143.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

    झारखंड सरकार के चालू वित्तीय वर्ष के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत 143.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया था. सीइसी ने इस विचार के बाद 127.06 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को स्वीकृति दी. ग्राम स्वराज योजना में कैपेसिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग का भी प्रावधान है. इसके लिए मैन पावर की जरूरत होती है. राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सीइसी ने कैपेसिटी बिल्डिंग और मैन पावर सप्लाई मद में 32 करोड़ रुपये की स्वीकृति की मांग की. इसको लेकर राज्य सरकार की ओर से 66,200 लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. हालांकि, सीइसी ने पिछले वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षण की स्थिति का आकलन करने के बाद सिर्फ 33,100 को ही प्रशिक्षण देने की सहमति दी.

    45 दिनों में मैन पावर को काम पर नहीं लगाया, तो रद्द मानी जायेगी स्वीकृति :

    सीइसी ने पाया कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में सिर्फ 9012 लोगों को ही प्रशिक्षण दिया था. सीइसी द्वारा प्रशिक्षण के मामले में असंतोष व्यक्त किये जाने के बाद सरकार की ओर से कहा गया कि मैन पावर सप्लाई के लिए टेंडर का निबटारा कर लिया गया है. वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है. इसके बाद 11 जुलाई 2024 को हुई बैठक में सीइसी ने इस मद में 32 करोड़ रुपये की सशर्त स्वीकृति दी. सीइसी द्वारा निर्धारित शर्त के अनुसार, अगर राज्य सरकार ने 45 दिनों के अंदर मैन पावर को काम पर नहीं लगाया, तो इस मद में दी गयी स्वीकृति खुद ही रद्द मानी जायेगी. सीइसी द्वारा निर्धारित इस समय सीमा के बावजूद मैन पावर सप्लाई का काम स्थगित कर दिया गया है.

    मनी लाउंड्रिंग के आरोप में तत्कालीन मंत्री आलमगीर आलम के जेल जाने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री बने इरफान अंसारी ने समीक्षा के नाम पर मैन पावर सप्लाई को स्थगित कर दिया है. उन्होंने विभागीय सचिव को यह लिखा है कि मैन पावर उपलब्ध कराने के लिए अपनायी गयी प्रक्रिया और मापदंड की समीक्षा की जरूरत है. हालांकि, उन्होंने वर्क ऑर्डर जारी हो चुके टेंडर की प्रक्रिया की समीक्षा का कोई कारण नहीं बताया है.

    इरफान अंसारी ग्रामीण विकास झारखंड सरकार टेंडर समीक्षा प्रशिक्षण मैन पावर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान वर्क ऑर्डर सीइसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरबीआई ने यूपीआई के जरिए कर भुगतान की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये की
    Next Article वक्फ कानून संशोधन विधेयक का कांग्रेस करेगी विरोध, राहुल गांधी ने की रणनीति बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.