Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मेडिकल कॉलेज डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटलों को करेंगे गाइड, डॉक्टर व हेल्थ वर्कर्स होंगे अपग्रेड, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल कॉलेज डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटलों को करेंगे गाइड, डॉक्टर व हेल्थ वर्कर्स होंगे अपग्रेड, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: स्वास्थ्य विभाग राज्य के सभी सरकारी हॉस्पिटलों में व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर प्रयासरत है. एक के बाद हॉस्पिटलों में नई सुविधाएं दी जा रही है. वहीं मरीजों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए कई तरह की योजनाएं भी शुरू की गई है. अब स्वास्थ्य विभाग ने एक और योजना की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री अस्पताल मेंटरिंग योजना. जिसके तहत राज्य के मेडिकल कॉलेज और बड़े सरकारी हॉस्पिटल डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटलों को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. इतना ही नहीं समय-समय पर डॉक्टर व अधिकारी विजिट कर हॉस्पिटल में दी जाने वाली सेवाओं को बेहतर बनाने को लेकर दिशा-निर्देश भी देंगे. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपए भी आवंटित कर दिए है.

    मेंटर हॉस्पिटल के डॉक्टर करेंगे विजिट

    राज्य में कई बड़े अस्पताल ऐसे हैं, जो अनुकरणीय कार्य कर रहें हैं. वे दूसरे सरकारी अस्पतालों को अपना मार्ग दर्शन दे सकते है. डॉक्टर से लेकर हेल्थ वर्कर्स कौशल, ज्ञान और विशेषज्ञता डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटलों के डॉक्टर व हेल्थ वर्कर्स से शेयर करेंगे. गाइडेंस के बाद उनसे फीडबैक लेकर, सपोर्ट करके और मरीजों को प्रापर केयर दी जा सकती है. मेंटर हॉस्पिटलों के डॉक्टरों और अधिकारियों को हॉस्पिटल विजिट के लिए एक सम्मानजनक राशि भी दी जाएगी. जिससे कि वे और बेहतर ढंग से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटलों को आगे बढ़ने में सहयोग करेंगे.

    इस योजना का उद्देश्य

    • राज्य के समस्त मेडिकल कालेज हॉस्पिटल और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और गुणवत्तापूर्ण सुधार लाना
    • ज्ञान में विकास करना, अभ्यास में सुधार लाना, कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना, डॉक्टरों और हेल्थ वर्कर्स के कार्यों का सपोर्टिंग सुपरविजन भी किया जाना
    • डिस्ट्रिक्ट लेवल के सभी अस्पतालों में मेडिकल प्रोसिज्योर की शुरूआत किये जाने में सहयोग प्रदान करना. बंद पड़ी यूनिट को चालू कराने में सहयोग करना. संसाधनों का बेहतर प्रबंधन एवं उपयोग सुनिश्चित करना
    • उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टर व हेल्थ वर्कर्स को कार्य स्थल पर प्रशिक्षित करना

    मेंटर हॉस्पिटल और डिस्ट्रक्ट हॉस्पिटल

    • एम्स, देवघर (मेंटर)

    फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका

    शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद

    सदर अस्पताल, देवघर

    सदर अस्पताल, गिरिडीह

    • रिम्स, रांची (मेंटर)

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर

    मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज

    एवं अस्पताल, पलामू

    शेख भिखारी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल

    सदर अस्पताल, रांची

    • एमजीएम मेडिकल कालेज हॉस्पिटल, जमशेदपुर (मेंटर)

    सदर अस्पताल, जमशेदपुर

    सदर अस्पताल, चाईबासा

    सदर अस्पताल, सरायकेला

    • शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल, धनबाद (मेंटर)

    सदर अस्पताल, धनबाद

    सदर अस्पताल, जामताड़ा

    सदर अस्पताल, बोकारो

    • शेख भिखारी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल, हजारीबाग (मेंटर)

    सदर अस्पताल, रामगढ़

    सदर अस्पताल, कोडरमा

    सदर अस्पताल, चतरा

    • फुलो झानो मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल, दुमका

    सदर अस्पताल, गोड्डा (मेंटर)

    सदर अस्पताल, पाकुड़

    सदर अस्पताल, साहेबगंज

    • मेदिनीराय मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल, पलामू (मेंटर)

    सदर अस्पताल, गढ़वा

    सदर अस्पताल, लातेहार

    • सदर हॉस्पिटल, रांची (मेंटर)

    सदर अस्पताल, गुमला

    सदर अस्पताल, सिमडेगा

    सदर अस्पताल, खूंटी

    सदर अस्पताल, लोहरदगा

    इन चीजों पर फोकस

    • नॉलेज ट्रांसफर
    • पर्सनलाइज्ड गाइडेंस
    • क्वालिटी इंप्रूमेंट
    • कम्युनिकेशन स्किल
    • लीडरशिप स्किल
    • स्ट्रेस मैनेजमेंट
    • ट्रेनिंग
    अपग्रेड डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल डॉक्टर बेहतर इलाज मेंटर मेडिकल कालेज हेल्थ वर्कर्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीरज चोपड़ा करेंगे आज अपने अभियान की शुरुआत, विनेश फोगाट पर भी रहेंगी नजरें – Paris Olympics 2024
    Next Article स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में झारखंड के दो किसानों को सम्मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.