Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 3:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चान्हो में हाथियों का उत्पात दूसरे दिन भी जारी
    झारखंड

    चान्हो में हाथियों का उत्पात दूसरे दिन भी जारी

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    CHANHO:चान्हो प्रखंड में जंगली हथियों का उत्पात जारी है. हाथी लगातार रात को गांव में धावा बोल रहे हैं और घरों व फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. रविवार की रात भी हाथियों ने मदई व बेयासी गांव में उत्पात मचाया.

    गांव के तीन घरों में तोड़फोड़ की और घर में रखे धान, चावल व सरसों का खाने के बाद तहस-नहस कर दिया. वहीं गन्ने की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों के अनुसार करीब 22 की संख्या में हाथी रात के करीब बारह बजे मदई गांव में घुसे. हाथियों ने चिलगू उरांव, करमा उरांव, सोमरा उरांव के घर तथा भउवा उरांव फॉर्म हाउस में बने दो कमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं चिलगू उरांव व करमा उरांव के हाथियों के उत्पात से सहमे हुए हैं गांव के बच्चे.

    घर में रखे पांच क्विंटल से अधिक धान खा गये। साथ ही गांव में घुसने के क्रम में रामचंद्र उरांव की गन्ने की फसल एवं जौनी उरांव, कुवांरी उरांव व बैजू उरांव की धान की खेती को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हाथियों के घुसने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा. पंचायत के मुखिया भोला उरांव के अनुसार बेड़ो की ओर खदेड़े जाने के क्रम में हाथियों ने बेयासी गांव की सलीमा खातून की बाउंड्री, खिड़की व दरवाजे को तोड़ दिया। वहीं घर में रखे करीब एक क्विंटल चावल खा गये. भोला उरांव ने हाथियों के फिर से गांव में लौटने की संभावना जताते हुए वन विभाग से अपील की है कि पंचायत के सभी गांवों में हाथियों को भगाने के सामान उपलब्ध कराये जायें. इससे व पहले शनिवार की रात को हथियों ने बेयासी पंचायत में उत्पात मचाया था.

    Chanho destroyed Elephant jharkhand ranchi village
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- आशा किरण आश्रय गृह में कई लोगों की मौतें ‘अजब संयोग
    Next Article बांग्लादेश में फंसे रांची के मनीष चौधरी ने लगाई मदद की गुहार

    Related Posts

    जामताड़ा

    संपत्ति विवाद में बवाल, खूब चले लाठी-डंडे और तलवार

    July 26, 2025
    झारखंड

    सूनी गोद भरने वाली मिराई फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर में मनाया गया विश्व आईवीएफ दिवस

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची में युवती पर लिक्विड अटैक, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025
    Latest Posts

    संपत्ति विवाद में बवाल, खूब चले लाठी-डंडे और तलवार

    July 26, 2025

    सूनी गोद भरने वाली मिराई फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर में मनाया गया विश्व आईवीएफ दिवस

    July 26, 2025

    अबरार की वापसी नहीं, बॉबी देओल ने एनिमल 2 पर तोड़ी चुप्पी…

    July 26, 2025

    एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने डायरेक्टर पर चप्पल से किया हमला, 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

    July 26, 2025

    खाद्य निगम के लेखापाल पर अवैध वसूली का आरोप, जांच के लिए टीम बनी

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.