Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 37336 हुई, अब तक 1218 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 37336 हुई, अब तक 1218 की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस के 2293 नए मामले सामने आये हैं तथा 71 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1218 हो गयी है।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 37336 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 111 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 1062 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 9951 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे है और पिछले एक दिन में 1008 नए मामलों के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 11506 पर पहुंच गयी है और इस दौरान 26 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 485 हो गयी है। वहीं राज्य में 1879 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 326 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या 4721 हो गयी है तथा 22 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 236 पर पहुंच गयी है।

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं और पिछले 24 घंटाें में 223 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 3738 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। दिल्ली में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गयी है जबकि अब तक कुल 1167 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 82 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 2666 हो गया। राज्य में संक्रमण से चार और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। तमिलनाडु में 203 नये संक्रमित मामले सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2526 हो गई तथा अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में इस वायरस की चपेट में अब तक 2719 लोग आ चुके है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान आठ और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या सात बढ़कर 145 हो गयी है।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 125 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2328 हो गई है तथा अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में अभी तक 654 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के केवल एक नया मामल सामने आया और कुल संक्रमितों की संख्या 1039 हो गयी तथा अब तक कुल 26 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में इस अविधि में कोई नया मामला सामने नहीं आया तथा यहां संक्रमितों की संख्या 497 है और अब तक चार लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 1463 और कर्नाटक में 589 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 33 और 22 लोगों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 639 है और आठ लोगों की मौत हुुई है। इसके अलावा पंजाब में 19, पश्चिम बंगाल में 33, हरियाणा में चार , झारखंड और बिहार में तीन-तीन, तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Late
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1124 मजदूरों को हैदराबाद से रांची लेकर पहुंची ट्रेन, फूल व खाना देकर हुआ स्वागत
    Next Article रामगढ़ः मजदूरों को लेकर जा रहा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.