रांची: सदर अस्पताल, रांची देश भर के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक को पूरा करते हुए पूरे देश भर के जिला अस्पतालों के उच्च श्रेणी में 95% के साथ अपना नाम दर्ज कर लिया है. सदर अस्पताल के 11 विभागों आकस्मिक सेवा, आईसीयू, आईपीडी, फार्मेसी, मैटरनिटी वार्ड, ब्लड बैंक, एसएनसीयू, पीपी यूनिट और पीडियाट्रिक वार्ड जनरल एडमिन, 95% अंक के साथ के राष्ट्रीय स्तर NQAS के मानक को पूरा कर लिया है. साथ ही साथ भारत सरकार के द्वारा लक्ष्य सर्टिफिकेशन लेबर रूम और शल्य कक्ष 95.2% अंक के साथ गुणवत्ता प्रमाणित किया गया है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से पांच , खूंटी से एक और रामगढ़ से एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर 88% अंक के साथ राष्ट्रीय उच्च गुणवत्ता मानक को पूरा किया है. यह झारखंड राज्य के लिए गौरवपूर्ण सम्मान है. भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली एनएचएसआरसी ने पत्र स्वास्थ्य विभाग झारखंड को भेजा है. इसके बाद सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार ने पूरी टीम को बधाई दी है. साथ ही कहा कि डीसी रांची और डीडीसी रांची का उन्हें मार्गदर्शन मिलता रहता है.


