बोकारो: राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंद्रपुरा ईश्वर दयाल महतो की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति का गठन कर सभी सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें कोटपा 2003 की विभिन्न धाराओं का अनुपालन एवं तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के साथ तम्बाकू मुक्त पंचायत करने हेतु जानकारी दी गई. बैठक की शुरूआत जिला परामर्शी मो असलम द्वारा कोटपा-2003 के विभिन्न धाराओं का अनुपालन करने हेतु गठित जिला, अनुमण्डल व प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया.जिला परामर्शी द्वारा बीडीओ से प्रखण्ड स्तरीय छापामारी दस्ता को सक्रिय करने का अनुरोध किया गया. साथ ही पंचायत को कैसे तम्बाकू मुक्त कर सकते है, किन किन कानूनों का अनुपालन करना है इसकी जानकारी दी गई. बैठक में उपस्थित बेरमो विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश तिवारी ने अपने सम्बोधन में तम्बाकू नियंत्रण करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा. साथ ही ग्रामीण स्तर पर मुखिया अपने स्तर पर तम्बाकू के दुष्प्रभाव सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करें.अंचल पदाधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि सबसे पहले प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति के लोग कोटपा 2003 के विभिन्न धाराओं के प्रति जन जागरूकता हेतु प्रचार-प्रसार करे. यदि फिर भी कोई इसका पालन नही करता है तो कोटपा-2003 के विभिन्न धाराओं के अनुपालन न करने पर कार्रवाई की जाये. वहीं बैठक में सदस्य के रूप में उपस्थित रहे सीडस संस्था के प्रतिनिधि रिम्पल झा ने सभी प्रतिभागियों को तम्बाकू मुक्त करने हेतु पंचायत की मैपिंग कैसे करना है. इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी. मौके पर प्रखण्ड स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति के सदस्य के साथ कार्यालय कर्मी एवं छोटेलाल दास उपस्थित थे.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

