Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»हाईकोर्ट के आदेश के बाद 12 पुलिस अधिकारियों को किया गया डिमोट, जानें क्या है मामला
    Uncategorized

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद 12 पुलिस अधिकारियों को किया गया डिमोट, जानें क्या है मामला

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : पलामू में तैनात सब इंस्पेक्टर रमाकांत राय समेत 12 पुलिस अधिकारी को डिमोट कर दिया गया है. आउट ऑफ टर्न प्रमोशन से ये सभी दारोगा बने थे. अब हाई कोर्ट के आदेश पर सब इंस्पेक्टर से वापस कांस्टेबल बना दिया गया है. वहीं डीजीपी के आदेश पर डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. बांसजोर ओपी में तत्कालीन सिमडेगा जिला बल के पुलिसकर्मी तैनात थे. एसआई से कांस्टेबल बनाए गए पुलिसकर्मियों में धनंजय कुमार सिंह, सुखराम नाग, संजय कुमार शर्मा (वर्तमान बोकारो जिला बल), रमाकांत राय (वर्तमान पलामू जिला बल), विशु उरांव, उपेंद्र कुमार राय (वर्तमान सरायकेला जिला बल), मारवाड़ी उरांव,  अयोध्या उरांव (वर्तमान देवघर जिला बल), सलन पॉल केरकेट्टा (वर्तमान धनबाद जिला बल), महेश्वर महतो (वर्तमान रामगढ़ जिला बल), भूतनाथ सिंह मुंडा (वर्तमान चाईबासा जिला बल), मो अबरार (वर्तमान हजारीबाग जिला बल) और इंस्पेक्टर अमरनाथ-2 (मृतक) को एसआई में डिमोट किया गया है.

    उग्रवादी हमले में दिखाया था साहस

    बता दें कि 1-2 जनवरी 2008 की रात सिमडेगा के बांसजोर ओपी पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था. इसके बाद हमले में पुलिसकर्मियों ने अपना साहस दिखाया था. इस बहादुरी के लिए सिमडेगा के तत्कालीन एसपी ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन की अनुशंसा की थी. इसके बाद प्रमोशन देकर एसआई बनाया गया था. सिमडेगा जिला बल के तत्कालीन पुलिसकर्मी अरुण कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि प्रमोशन के समय उन्हें दरकिनार कर दिया गया. इसे लेकर ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी. हाईकोर्ट ने उसके पक्ष में 16 दिसंबर 2022 को आदेश दिया था. आदेश को लेकर न्यायालय की अवमानना दायर की गयी थी. इसके बाद भी हाईकोर्ट ने 16 जनवरी 2024 को आदेश जारी किया था. इसके बाद गृह विभाग ने कार्रवाई का निर्देश दिया था. पुलिस मुख्यालय ने कार्रवाई करते हुए इन लोगों को रिवर्ट करने का आदेश जारी किया.

    कांस्टेबल. पुलिस अधिकारी डिमोट हाईकोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक डॉ लम्बोदर महतो से मिली सहिया, मानदेय में बढ़ोतरी समेत कई मांगें रखी
    Next Article लोहरदगा में वज्रपात से महिला की मौ’त, 2 गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.