Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुड़मा कुष्ठाश्रम का उद्घाटन कर बोले सीएम, सभी वर्ग को उनका हक दे रही सरकार
    जोहार ब्रेकिंग

    मुड़मा कुष्ठाश्रम का उद्घाटन कर बोले सीएम, सभी वर्ग को उनका हक दे रही सरकार

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पीएमएवाई शहरी योजना अंतर्गत राज्य संपोषित रांची के साईं सिटी के नजदीक नवनिर्मित मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि आज शुभारंभ हो रहे इस परियोजना का लाभ विशेष परिवारों को मिल रहा है. ये आशियाना एक विशेष समूह के लिए बनाया गया है. मैं चाहूंगा कि इस परिसर को “निर्मल आवास” के नाम से जाना जाए. आज यहां उपस्थित सभी लोग इस परियोजना के विषय में पहले से अवगत हैं. हमारी सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति चाहे वे किसी भी वर्ग-समुदाय के हों, जिस स्थिति या परिस्थिति में रह रहे हों उन तक सरकार की आवाज पहुंचे. सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण की योजनाएं पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लगातार आमजनों की बात सुनती है, समझती है और उनके विकास के लिए कार्य भी करती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आगे भी जनहित के कार्य प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी.

    सैकड़ों परिवारों को मिला अपना आशियाना

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है. सैकड़ों लोग आज अपने घर के मालिक बन रहे हैं. वे आज से इस नवनिर्मित आवासों के अंदर पूरे परिवार के साथ रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जैसे विशेष समूह के परिवारों के लिए अलग-अलग जिलों में भी इस तरह की कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की जा रहीं हैं. इस आशा के साथ कि आने वाले समय में आप जैसे लोग जो अपने जीवनयापन के लिए संघर्ष कर रहें हैं उनके दुःखों को हमारी सरकार कम कर सके. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार गरीब, जरूरतमंदों के प्रति जवाबदेह और संवेदनशील है. विपरीत चुनौतियों के बावजूद जनकल्याण के कार्य निरंतर हो रहे हैं और आने वाले दिनों में भी होते रहेंगे.

    परिसर में और नए आयाम जोड़ेंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन शुभ है. आज झमाझम बारिश भी हो रही है. कुछ दिनों पूर्व तक राज्य के किसान भाई-बंधु आसमान की ओर देख रहे थे कि कब बारिश होगी. असामान्य बरसात को लेकर वे चिंतित दिख रहे थे. पर्यावरण जिस तरह से बदलाव का संकेत दे रहा है. उससे प्रतीत होता है कि आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण होगा. आशियाने का चाभी प्राप्त करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. साथ ही कहा कि आने वाले समय में इस परिसर में और भी आयाम जोड़ने का प्रयास करेंगे. शहर का सबसे सुंदर परिसर बनाने का प्रयास हम सब मिलजुलकर करेंगे.

    ये रहे मौजूद

    नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, विधायक नवीन जायसवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास सचिव अरवा राजकमल, आईजी रांची अखिलेश झा, नगर प्रशासक रांची अमित कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभुक परिवारों के सदस्य उपस्थित थे.

    कुष्ठाश्रम मुड़मा सरकार सीएम हक हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबजट पर विपक्ष के बोल, यह केवल ‘कुर्सी बचाओ बजट’
    Next Article युवाओं को आत्मनिर्भर और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बजट : रमेश सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.