Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 12:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुंबई से यूपी, बिहार और झारखंड लौट रहे 57 प्रवासी मजदूरों पर केस, लॉकडाउन में फंसे हैं लाखों मजदूर
    जोहार ब्रेकिंग

    मुंबई से यूपी, बिहार और झारखंड लौट रहे 57 प्रवासी मजदूरों पर केस, लॉकडाउन में फंसे हैं लाखों मजदूर

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों में फंसे हुए हैं। वे किसी भी सूरत में घर लौटना चाहते हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड लौट रहे 57 प्रवासी मजदूरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों को बाइक बेचने के लिए दुकान मालिकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

    नवी मुंबई पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रवासी मजदूर लोग बाइक से सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने गृह राज्यों को जा रहे थे। पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम को बुधवार तड़के नवी मुंबई के म्हापे के पास कुछ बाइक आती दिखीं। जब इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे अपने गृह राज्यों को वापस जा रहे थे। उनके पास खाने पीने का सामान भी नहीं था। मजदूरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया। बाइक बेचने वाले तीन दुकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

    केरल में फंसे प्रवासी मजदूरों ने वापस घर भेजने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रदर्शन किया। मलप्पुरम के छत्तीपरंबिल बाजार में करीब 100 प्रवासी मजदूरों ने लॉकडाउन तोड़कर मार्च निकाला और नारेबाजी की। इनके हाथों में पोस्टर थे। प्रदर्शनकारी मजदूर जल्द से जल्द उन्हें उनके गृह राज्य वापस भेजने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारी जलील थोट्टाथिल ने बताया कि भीड़ को हटाने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा।

    एक टीवी पत्रकार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद केरल में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कासरगोड़ के जिलाधिकारी डी सजित बाबू, उनके ड्राइवर और गनर को होम क्वारंटीन में जाने की सलाह दी है। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी ने एक टीवी पत्रकार को इंटरव्यू दिया था, जो बाद में कोरोना पॉजिटिव निकला।

    पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने कहा कि केंद्र शासित इस राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए है या नहीं इस पर 2 मई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में विचार किया जाएगा। हमें लोगों की जिंदगी के साथ उनकी आजीविका के पहलू भी विचार कर रहे हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। अब तक राज्य में कोरोना के 8 मामले आ चुके हैं।

    ओडिशा में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 128 हो गई। बृहस्पतिवार को यहां तीन और मामले सामने आए। इनमें एक 18 साल की युवती भी शामिल है। सभी जाजपुर जिले के रहने वाले हैं और पश्चिम बंगाल से लौटे थे। प्रदेश में अब तक कोरोना से एक मौत हुई है।

    पश्चिम बंगाल में बीते चौबीस घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस फैलने के बाद राज्य में यह एक दिन में होने वाली मौतों का रिकॉर्ड है। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। इस बीच, कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर पाबंदी लगा दी है। ऐसा करने वालों को अब दो से पांच हजार रुपये तक जुर्माना भरना होगा। उन्होंने बताया कि बीते चौबीस घंटे के दौरान कोरोना से 11 और मरीजों की मौत के साथ ही इस संक्रमण से मरने वालों की तादाद बढ़ कर 33 तक पहुंच गई है। इस दौरान 37 नए मरीज सामने आए हैं। फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 572 मरीज भर्ती हैं और 15 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा में मिला 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा हुआ 111
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 35,043 हुई, अब तक 1147 की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025
    देश

    DRDO में 156 पदों पर भर्ती, 4 जुलाई तक करें आवेदन

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.