Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल को सौंपा ज्ञापन, बताई समस्याएं
    झारखंड

    झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल को सौंपा ज्ञापन, बताई समस्याएं

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो :  बेरमो में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के कर्मचारियों ने बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह से ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित उनके आवासीय कार्यालय में जाकर मुलाकात की. इस दौरान उन्होने अपनी समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन सौंपा. लोगों ने कहा कि जेएसएलपीएस में कार्यरत स्तर 7 और स्तर 8 के सबसे निचला स्तर में सबसे कम वेतन पाने वाले कर्मी है. सभी कर्मी ईमानदारी से ग्रामीण गरीब महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए कार्य करते हैं. जेएसएलपीएस के तहत पूरे प्रदेश में लगभग 2 लाख पचासी हजार आजीविका सखी मंडल के माध्यम से लगभग 42 लाख 30 हजार परिवार से सीधे तौर पर जोड़कर उनके आजीविका संवर्धन में सहयोग करते हैं. जेएसएलपीएस के सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सबसे अहम योगदान हम 7 और स्तर 8 के कर्मी निभाते है.

    क्या लिखा है ज्ञापन में

    ज्ञापन में लिखा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित परियोजना जोहार,एमकेएसपी एनआरईटीपी में कार्यरत कर्मियों को डे एनआरएलएम में विलय के संबंध में कहा कि 30/6/2024 तक जोहार परियोजना सहित एमकेएसपी एनआरईटीपी परियोजना समाप्त हो चुकी है. जिसके अंतर्गत कुल 351 कर्मचारी थे जो बैठ गए हैं. जेएसएलपीएस डे एनआरएलएम में 60% कर्मचारियों से ही काम करवाया जा रहा है जबकि 40% सीट खाली है. जोहार एमकेएसपी एनआरईटीपी कर्मियों को डे एनआरएलएम में विलय किया जाए. वही सीसी को बार विगत 12 वर्ष से जेएसएलपीएस में अपने गृह जिले के अंदर सबसे कम वेतन पर कार्यरत है. विगत लोकसभा चुनाव के पहले 963 सामुदायिक समन्वयक कर्मियों का स्थानांतरण अन्य जिलों में कर दिया गया. जिसमें से लगभग 700 सामुदायिक समन्वय का स्थानांतरण जिले के अंदर अपने गृह प्रखंड के सबसे दूर वाले प्रखंडों में किया गया है.

    स्थानांतरण के समय जब हम लोगों ने गृह जिला की मांग किया तो विभाग के तरफ से मौखिक आश्वासन दिया गया कि लोकसभा चुनाव के बाद आप सभी को गृह जिला वापस कर दी जाएगी. परंतु चुनाव के बाद कई बार इसका प्रयास हम लोगों के द्वारा किया गया है. लेकिन प्रबंधन द्वारा उक्त मुद्दे पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है. वेतन कम होने के कारण दूसरे जिले में कार्य करने में असमर्थ है. इसलिए जिले से बाहर सभी कर्मियों को गृह जिला गृह प्रखंड नजदीक प्रखंडों में पदस्थापित किया जाए. वेतन कम होने की वजह से इस महंगाई के समय में अपने परिवार का भरण पोषण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वही तीन सूत्री मांगों को लेकर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को अवगत कराया. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री से मिलकर आपकी समस्याओं का समाधान करूंगा.

    ज्ञापन विधायक समस्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम के नेताओं ने किया मंथन
    Next Article कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ने सुनी लोगों की समस्याएं, कहीं पानी की दिक्कत तो कहीं कचरे का अंबार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.