पटना: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम ने पटना एम्स के चार मेडिकल छात्रों को हिरासत में लिया है. पटना एम्स के कार्यकारी निदेशक जीके पॉल ने इस मामले में कहा कि यह हमारे लिए चौंकाने वाला मामला है. हमारे छात्र इस तरह के कार्यों में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हम सीबीआई रिपोर्ट का इंतजार करेंगे. तबतक के लिए इन चारों को सस्पेंड किया जाता है. रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि 9 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने चारों को गिरफ्तार किया था. नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने बुधवार रात पटना एम्स में पढ़ने वाले चार मेडिकल छात्रों को हिरासत में लिया था. सीबीआई को शक था कि चारों सॉल्वर गैंग से जुड़े हुए हैं. सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों मेडिकल छात्र 2021 बैच के हैं. छापेमारी के बाद सीबीआई ने चारों के कमरे सील कर दिए और उनके मोबाइल व लैपटॉप जब्त कर लिए गए है. इससे पहले चारों को कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड पर भेज दिया गया है. सॉल्वर गैंग से जुड़े जिन चार मेडिकोज को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, उनमें सीवान का चंदन सिंह, पटना का कुमार शानू, धनबाद का राहुल आनंद और अररिया का करण जैन शामिल हैं.
नीट पेपर लीक मामला: सीबीआई ने जिन चार मेडिकोज को किया अरेस्ट, एम्स ने उन्हें किया सस्पेंड

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleहेमंत सोरेन पहुंचे पारसनाथ पहाड़, मरांग बुरू में की पूजा-अर्चना
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

