Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची : उपायुक्त ने कहा-सभी अंचल के सीओ को बनाया गया इंसिडेंट कमांडर, रांची में 14 माइक्रो कंटोनमेंट जोन
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : उपायुक्त ने कहा-सभी अंचल के सीओ को बनाया गया इंसिडेंट कमांडर, रांची में 14 माइक्रो कंटोनमेंट जोन

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राय महिमापत रे ने मोराबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची एवं अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री रे ने कहा कि राज्य में कोरोनावायरस मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और इसे लेकर कुछ मिथ्या भी हैं, जिसे दूर करने के लिए आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने डेटा भी पत्रकारों के सामने रखें।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री रे ने बताया कि रांची में 2653 कांटेक्ट ट्रेसिंग किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कई जगह के मुकाबले रांची में ज्यादा जांच किए जा रहे हैं और इसी वजह से ज्यादा एसिंप्टोमेटिक मामले मिल रहे हैं। उन्होंने बताया की पॉजिटिव मामलों के पुष्टि होने के कुछ दिनों बाद ही एसिंप्टोमेटिक मामलों की जानकारी मिल पाती है और कांटेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम से रांची में इसे पहले ही निकाला जा रहा है।

    कोरोना संक्रमण के पाँच वैरायटी
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री रे ने बताया कि अभी जितने भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, वो 5 तरह हैं-

    पहला जो हिंदपीढी से सीधे लिंके हैं, चाहे एएसआई का मामला हो या एंबुलेंस ड्राइवर का , वह हिंदपीढी की वजह से ही संक्रमित हुए हैं। इस बारे में ऐसा सोचना कि यह अलग क्लस्टर बन गया है यह सही नहीं होगा।

    दूसरा बेड़ो में जमात से जुड़ा मामला है जहां लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था।

    केवल 3 ऐसे मामले हैं जो अलग तरीके से बनते हैं। इसमें बुंडू और एक लैब टेक्नीशियन का मामला है जो अपने पिताजी का अंतिम कार्य कर वापस लौटा था एक मामला रिम्स के मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति से जुड़ा हुआ है।

    हमारा प्रयास है कि यह मामले आगे ना बढ़े
    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रांची में 15 कंटेनमेंट जोन बनाया गए हैं। हिंद पीढ़ी लार्ज कंटेनमेंट जोन है जबकि 14 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

    रिम्स के अलावा दूसरा कोविड अस्पताल

    उपायुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि यह भी मिथ्या है कि रिम्स के मरीजों से भर जाने के बाद उन्हें कहां रखा जाएगा? उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला प्रशासन ने दूसरे अस्पताल की भी शुरुआत कर दी है। गांधीनगर सीसीएल कोविड-19 अस्पताल की शुरुआत की गई है, जिसका निरीक्षण भी कर लिया गया है। यहां पर मरीज भी जा चुके हैं यह पूरी तरह से क्रियान्वित है। आठ और स्थानों की भी माइक्रो प्लानिंग की जा चुकी है।

    श्री रे ने बताया कि रांची में 6980 से ज्यादा लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। लोगों को होम क्वॉरेंटाइन इसलिए रखा जा रहा है क्योंकि संक्रमण फैलने का खतरा इससे कम होता है। आईसीएमआर ने भी इसकी पुष्टि की है।

    एक मजदूर को क्वॉरेंटाइन से बिना जांच के निकाले जाने की खबर पर उपायुक्त ने कहा कि मजदूर कभी क्वॉरेंटाइन में था ही नहीं। वह शेल्टर होम में था। रांची जिले में करीब 15 शेल्टर होम चलाए जा रहे हैं।

    स्वास्थ्य कर्मियों के होटल में क्वॉरेंटाइन किए जाने की खबर जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन ना किए जाने की बात कही गई थी उसपर श्री रे ने कहा कि दरअसल सभी को अलग-अलग कमरे उपलब्ध कराए गए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों से उपायुक्त ने कहा कि किसी भी मामले को लेकर उस जिला प्रशासन का पक्ष ले और उसके बाद खबर प्रकाशित या प्रसारित करें, ताकि लोग पैनिक ना हो।

    लोगों के ठीक होने का अनुपात अच्छा

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि करो ना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के ठीक होने का अनुपात रांची जिले में अच्छा है और आगे भी हम ऐसा ही उम्मीद करते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने बताया कि हिंदपीढ़ी इलाके को काँटेन्मेंट जोन बनाया गया है। भौगोलिक स्थिति को देखकर काँटेन्मेंट जोन बनाया जाता है। लॉक डाउन का उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है। 14 पेट्रोलिंग पीसीआर काँटेन्मेंट जोन में गश्ती कर रही है। अन्य मामलों में माइक्रो काँटेन्मेंट ज़ोन बनाया गया जो वहां की भौगोलिक दृष्टि को ध्यान में रखकर बनाया गया है उन्होंने बताया कि 28 ऐसे पायंट्स को चिन्हित किया गया है। जहां से की लोग अन्य जिला में प्रवेश कर सकते हैं उन जगहों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

    लोगों से अपील*

    एसएसपी ने रांची के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने घरों में रहें। लॉकडाउन उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जा रही है। सरकारी पदाधिकारियों द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत 5 साल तक की सजा हो सकती है। जिला प्रशासन कड़ाई और कठोर कार्रवाई के लिए बाध्य होगी। आम जन अपने विवेक का इस्तेमाल कर इस लॉकडाउन को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। लोग अनावश्यक रूप से सड़कों पर बिल्कुल न आएं।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची ने बताया कि सदर अनुमंडल में 14 और बुंडू में एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन हैं। हिंदपीढ़ी के लोगों की डायरेक्ट कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। साथ ही साथ इनडाइरेक्ट कॉन्टैक्ट में आए लोगों की भी ट्रेसिंग की जा रही है।उन्होंने कहा कि हिंदपीढ़ी का केस केवल एक समुदाय से जुड़ा हुआ नहीं है,बड़ा काँटेन्मेंट ज़ोन है हिंदपीढ़ी।

    शहर में जो भी माइक्रो काँटेन्मेंट ज़ोन बनाए गए हैं। उस ज़ोन की भी सभी दुकान बंद रहेंगे। सभी लोगों का आना जाना बंद रहेगा। अतिआवश्यक मेडिकल कार्य हेतु अनुमति लेकर ही आवागमन की सुविधा दी जा सकती है। बफर जोन में आवागमन की चेकिंग की जाएगी।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमई तक हमारे देश में बनने लगेगी कोरोना टेस्टिंग किट, रोजाना होंगे 1 लाख टेस्ट : हर्षवर्धन
    Next Article कोरोना: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े-देश में 24 घंटे में 1543 नए मामले, रिकवरी रेट 23.3 फीसदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.