Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वैज्ञानिकों के लिए सिरदर्द बन रहा कोरोना, सामने आ रहे अलग-अलग रूप
    जोहार ब्रेकिंग

    वैज्ञानिकों के लिए सिरदर्द बन रहा कोरोना, सामने आ रहे अलग-अलग रूप

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी एक बड़ी वजह कोरोना वायरस का बहरूपिया होना भी है। हर देश, हर राज्य में ये अलग रूप में आ रहा है। पहले इसके तीन रूपों A, B और C रूप पर ही माथापच्ची हो रही थी। फिर भारत में S और L रूप भी सामने आ गए। जब तक वैज्ञानिक इसके किसी रूप पर रिसर्च करते हैं, तो इसका कोई अलग ही रूप सामने आ जाता है।

    आप भी जब इस बहरूपिया वायरस के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे। दरअसल, कोरोना वायरस इतना शातिर है कि जलवायु और जगह के हिसाब से रूप बदलकर लोगों को संक्रमित कर रहा है। इससे वैज्ञानिक भी चौंक रहे हैं। वैज्ञानिक जब तक किसी निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश करते हैं, कोरोना का एक नया रूप सामने आ जाता है। आइए, जानते हैं कि आखिर ये कोरोना वायरस कैसे अलग-अलग रूप लेकर लोगों की जान ले रहा है।

    • रंग-रूप बदल रहा है कोरोना वायरस

    दरअसल, कोरोना के रंग-रूप बदलने की कहानी वुहान से शुरू होती है। चीन के नेशनल सेंटर फॉर बायोइन्फॉर्मेशन ने एक स्टडी में 10 हजार सैंपल्स के आधार पर वायरस के 4300 बदलाव दर्ज किए गए थे। वहीं, ये पता चला कि कोरोना के तीन स्ट्रेन होते हैं, ए, बी और सी। लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों को लगता है कि कुछ स्ट्रेन ऐसे भी हैं, जिनकी ताकत का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता।

    भारतीय वैज्ञानिकों के अनुमान का आधार देश में अलग-अलग मरीजों में अलग बदलाव वाले कोरोना वायरस की मौजूदगी था। जैसे जयपुर में संक्रमित मिले इटली के नागरिकों में चेक गणराज्य, स्कॉटलैंड, फिनलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, शंघाई और आयरलैंड में फैले वायरस के जैसी समानता दिखाई दी। जबकि दिल्ली के मरीज के संपर्क में आए आगरा के मरीजों में मिलने वाले संक्रमण का स्ट्रेन नीदरलैंड, हंगरी, फ्रांस, जर्मनी, ब्राजील और स्विट्जरलैंड जैसा था।

    • S स्ट्रेन से ज्यादा जानलेवा है L स्ट्रेन वाला कोरोना वायरस

    इस बीच वैज्ञानिकों को भारतीय मरीज में वायरस का पांचवां बदलाव भी देखने को मिला। भारतीय मरीजों में अब तक 17 से भी ज्यादा देशों के वायरस मिल चुके हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि भारतीय मरीजों में अब तक मिलने वाले वायरस किसी एक देश के वायरस जैसे नहीं हैं।

    केरल में S वायरस ने तबाही मचाई जबकि मध्य प्रदेश और गुजरात में L स्ट्रेन वाला कोरोना वायरस लगातार मौतों की तादाद बढ़ाने का काम कर रहा है। शुरुआती रिचर्स बताती है कि L स्ट्रेन वाला कोरोना वायरस S स्ट्रेन वाले वायरस के मुकाबले ज्यादा जानलेवा माना जा रहा है।

    • मध्य प्रदेश और गुजरात में कोरोना के L स्ट्रेन ने मचाया कहर

    कोरोना का भारत में सबसे खतरनाक रूप L स्ट्रेन है। गुजरात और मध्य प्रदेश में इसने जमकर तबाही मचा रखी है। हालात इतने बदतर हैं कि कोरोना के केस इन दोनों राज्यों में हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ तो है जिसकी वजह से इन राज्यों में कोरोना कहर ढा रहा है। भारतीय वैज्ञानिक अपने स्तर पर जांच में जुटे हैं।

    राज्य भी अपने स्तर पर इस राज से पर्दा उठाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनके यहां कोरोना का कौन सा रूप जानलेवा साबित हो रहा है। गुजरात कोरोना संक्रमण के मामले में देश में दूसरे पायदान पर है। यहां मरीजों की तादाद करीब 3300 के पार पहुंच गई है, जबकि डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर के एक वैज्ञानिक ने भी गुजरात में एल स्ट्रेन वाले वायरस की पुष्टि की है।

    • कोरोना के बदलते रूप की रिसर्च बना चुनौती

    मध्य प्रदेश के हॉटस्पॉट इंदौर में भी कोरोना के नए रूप को लेकर स्टडी की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे राज्य में मरीजों की तादाद 2 हजार के पार पहुंच गई है। कोरोना की जंग कई मोर्चों पर लड़ी जा रही है। एक तरफ चीन से आए वायरस से लोगों को बचाने की चुनौती है तो दूसरी तरफ रूप बदलते इस वायरस पर जल्द से जल्द रिसर्च कर इसका तोड़ निकालने की कोशिश की जा रही है।

    • आगरा में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के केस

    कोरोना से देश की हालत बेहद गंभीर होती जा रही है। कुछ चुनिंदा शहरों में तो नींद उड़ा दी है. उन्हीं में से एक है यूपी का आगरा। चीन में जो हाल वुहान का था, कुछ वैसा ही हाल ताजनगरी का होता दिखाई दे रहा है। कोरोना की लड़ाई में आगरा मॉडल बनकर उभरा था, लेकिन अब उसी शहर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आगरा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. शहर में पिछले 24 घंटों में कोरोना पॉजिटिव के 9 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 381 हो गई है. इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब तक 52 लोग ठीक भी हुए हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : मकान मालिक ने लगाया ताला तो पैदल ही चाईबासा निकले 24 लोग, खूंटी में पुलिस ने रोका
    Next Article सरायकेलाः ट्रैक्टर के पलटने से किसान की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026

    एक्सप्लेनर : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना इतना आसान क्यों नहीं? ज्ञानेश कुमार विवाद से समझिए पूरी प्रक्रिया

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.