Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»डीआईजी ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी को गंभीर आरोप में किया लाइन हाजिर, होटल अल्कोर के मालिक से मामला रफा दफा करने में मांगा था 50 लाख
    झारखंड

    डीआईजी ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी को गंभीर आरोप में किया लाइन हाजिर, होटल अल्कोर के मालिक से मामला रफा दफा करने में मांगा था 50 लाख

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना प्रभारी राकेश प्रकाश सिन्हा को गंभीर मामले में लाइन हाजिर किया गया है। डीआईजी कुलदीप द्विवेदी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सस्पेंड किया है। इससे पूर्व एसएसपी अनूप बिरथरे ने डीआईजी से अनुशंसा की। यह अनुशंसा एसएसपी ने मामला सत्य पाये जाने के बाद की थी। राकेश प्रकाश सिन्हा को लाइन हाजिर करने के बाद नए अधिकारी को जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, इस मामले में होटल मालिक राजीव दुग्गल, मैनेजर धनंजय सिंह समेत पांच लोगों को जेल भेजा जायेगा। जबकि, तीन लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा जायेगा।

    क्­या है पूरा मामला
    लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करते हुए जमशेदपुर के होटल अल्कोर में रासलीला मनाते कारोबारी लड्डू मंगोटिया समेत तीन चर्चित लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तीनों बिष्टुपुर के होटल अल्कोर में स्­पा को खोलकर पार्टी में मना रहे थे। जिसमें लड़कियों के अलावा शराब की भी पार्टी चल रही थी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीनों को रंगेहाथ पकड़ा गया था। इनमें ठेकेदार व जुगसलाई निवासी राजेश मंगोटिया उर्फ लड्डू मंगोटिया, लोहा कारोबारी व मानगो बैकुंठ नगर निवासी दीपक अग्रवाल और ईस्ट बंगाल कॉलोनी निवासी व एक बिल्डर के रिश्तेदार रजत जग्गी शामिल है।

    लॉक डाउन में स्पा चलने की सूचना पर हुई थी छापेमारी
    लॉक डाउन में स्पा संचालित होने की सूचना पर विष्टुपुर थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ शनिवार को होटल में छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गया। सभी कर्मचारी इधर उधर भागने लगे। पुलिस ने मौके से इन तीनों सहित कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। जिसके बाद पुलिस सभी को बिष्टुपुर थाना लेकर आयी और बाद में पूछताछ के बाद जमानत पर छोड़ दिया था।

    मजिस्ट्रेट के बयान पर हुआ था प्राथमिकी दर्ज
    लॉकडाउन का उल्लंघन मामले में दंडाधिकारी सूरज कुमार के बयान पर अलकोर होटल के मालिक समेत 5 पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर कुछ युवक-युवतियां भाग निकले। होटल मालिक राजीव दुग्गल, मैनेजर धनंजय कुमार, जुगसलाई निवासी राजेश मंगोतिया, मानगो निवासी दीपक अग्रवाल, सीतारामडेरा निवासी रजत जग्गी के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि लॉक डाउन में सभी होटल बंद हैं। बावजूद इसके होटल अल्कोर में स्पा का अवैध ढंग से संचालन हो रहा था।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्म मौसम ने बाद रांचीवासियों ने ली राहत की सांस, तेज़ गर्जन व हवा के साथ जोरदार हुई बारिश
    Next Article Covid 19 : रांची में फिर मिला 8 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ संख्या 91

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.