Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 9:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»15 दिनों के एकांतवास से आज बाहर आएंगे भगवान जगन्नाथ
    झारखंड

    15 दिनों के एकांतवास से आज बाहर आएंगे भगवान जगन्नाथ

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची़: भगवान जगन्नाथ प्रभु आज शनिवार को भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 15 दिनों के एकांतवास के बाद बाहर आयेंगे. उनके आगमन की खुशी में शाम चार बजे नेत्रदान अनुष्ठान शुरू होगा. जिसके बाद भगवान भक्तों को दर्शन देंगे. इस दौरान 108 दीपों से भगवान की मंगलआरती, जगन्नाथ अष्टकम, गीता के द्वादश अध्याय का पाठ और भगवान की स्तुति होगी. साथ ही मालपुआ सहित अन्य मिष्ठानों का भोग लगाया जायेगा.

    भगवान रात नौ बजे तक भक्तों को दर्शन मंडप में दर्शन देंगे और उसके बाद रात्रि विश्राम करेंगे. बता दें कि सात जुलाई यानि की रविवार को रथ यात्रा है. सुबह चार बजे से ही भगवान की पूजा के लिए भक्त लाइन में लगेंगे.वहीं दोपहर दो बजे के बाद भगवान को बारी-बारी से रथारुढ़ किया जायेगा. रथ के ऊपर भगवान के सभी विग्रहों का शृंगार होगा. विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना और मंगल आरती होगी. फिर रथ में रस्सा बंधन होगा और शाम पांच बजे रथयात्रा शुरू होगी.

    बता दें कि इस दौरान सभी भक्त रस्सी के सहारे भगवान का रथ खींच कर मौसीबाड़ी लायेंगे, जहां महिलाएं रथ पर भगवान की पूजा करेंगी. वहीं शाम सात बजे तक सभी विग्रहों को मौसीबाड़ी में रखा जायेगा. आरती और भोग निवेदन किया जायेगा. वहीं रात आठ बजे भगवान का पट बंद कर दिया जायेगा. अगले दिन सुबह 5 बजे पट खुलेगा और उनकी पूजा होगी. सुबह 6 बजे मंगलआरती व बाल भोग लगाया जायेगा.

    दोपहर 12 बजे अन्न भोग लगाया जायेगा और दोपहर 12:10 बजे पट बंद हो जायेगा. फिर 3 बजे मंदिर का पट पुन: खुलेगा, जो रात 8 बजे तक खुला रहेगा. जिसके बाद शाम 7:30 बजे आरती व भोग निवेदन होगा. इसके बाद रात 8 बजे पट बंद हो जायेगा. यह क्रमश 16 जुलाई तक चलेगा. 16 जुलाई को रात में भगवान को खीर, खिचड़ी और सब्जी का भोग लगया जायेगा. वहीं 17 जुलाई को मौसीबाड़ी से घुरती रथ यात्रा निकलेगी.

    15 दिन एकांतवास जगन्नाथ बाहर भगवान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 06 july 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल
    Next Article खलारी में अपराधियों ने की गोलीबारी, शांति समिति का कर्मी घायल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    August 2, 2025
    झारखंड

    झारखंड में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में PhD प्रवेश परीक्षा पर रोक, अब NET और JET से ही होगा नामांकन

    August 2, 2025

    कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    August 2, 2025

    झारखंड में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 2, 2025

    देवघर एम्स में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चूक, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    August 2, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 02 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.