Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हार्डकोर नक्सली नीरज सिंह खरवार और सालमन गंझू ने किया सरेंडर
    झारखंड

    हार्डकोर नक्सली नीरज सिंह खरवार और सालमन गंझू ने किया सरेंडर

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2024Updated:July 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : भाकपा माओवादी संगठन के दो हार्डकोर नक्सलियों ने जिला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. आत्मसमर्पण करने वालों में जोनल कमांडर नीरज सिंह खरवार और सालमन गंझू शामिल है. इन दोनों ने पलामू डीआईजी वाईएस रमेश, लातेहार डीसी गरिमा सिंह, एसपी अंजनी अंजन, सीआरपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के सामने सरेंडर किया.

    नक्सली नीरज सिंह खरवार पर 25 से अधिक नक्सली हिंसा के मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. वह पलामू के बाबुन गांव का रहने वाला है. 2004 में माओवादी संगठन से जुड़ा और पिछले 8 वर्षों से बूढ़ापहाड़ के एरिया में सक्रिय था. वहीं सालमन गंझु पिछले 22 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था. वह एक दर्जन से अधिक हिंसक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसके खिलाफ लातेहार और लोहरदगा जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं.

    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटें नक्सली : डीआईजी

    डीआईजी वाईएस रमेश ने कहा कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेकर नक्सली अपने जीवन को मुख्यधारा में ला सकते हैं. झारखंड सरकार की नई दिशा कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार के द्वारा सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं. उन्होंने कहा कि नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटे और समाज के विकास में अपना योगदान दें. वहीं सरकार की तरफ से इन दोनों माओवादियों के ऊपर 10-10 लाख के इनाम घोषित है.

    हथियार डालना ही नक्सलियों के पास आखिरी रास्ता : एसपी

    एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि लातेहार का एक भी गांव या इलाका ऐसा नहीं है जहां नक्सली अपना ठिकाना बना सकते हैं. नक्सलियों के समक्ष अब एक ही रास्ता बचा है कि वह झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेकर हथियार डाल दें. 

    खरवार नक्सली नीरज सिंह सरेंडर सालमन गंझू हार्डकोर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वच्छता पखवाड़ा के समापन के बाद भी नहीं समाप्त हुई क्षेत्र में फैली गंदगी
    Next Article रांची डिवीजन में विकास कार्यों को लेकर रेलवे ने 10 ट्रेनों को किया रद्द

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.