Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Oct, 2025 ♦ 8:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में 90 हज़ार लोगो पर है 1 वेंटिलेटर, कैसे जीतेंगे यह जंग
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 90 हज़ार लोगो पर है 1 वेंटिलेटर, कैसे जीतेंगे यह जंग

    Team JoharBy Team JoharApril 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    रांची। कोरोना झारखंड में धीरे धीरे पांव पसारते जा रहा है। कोरोना से जंग लड़ने में वेंटिलेटर एक अहम हथियार है, जो सांस लेने में मदद करता है। वेटिलेशन से कोरोना वायरस का इलाज नहीं होता है। यह मशीन बस सांस लेने में मदद करती है। आम इंसान खुली हवा से 21 से 22 प्रतिशत ऑक्सीजन प्राप्त करता है। वेंटिलेटर के जरिए मरीज को 21 से 100 प्रतिशत तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकती है। इसलिए कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में वेंटिलेटर की भूमिका अहम है। इस समय पूरे विश्व में वेंटिलेटर की कमी है। झारखंड में सरकारी और निजी अस्पताल मिलाकर कुल वेंटिलेटर की संख्या फिलहाल 350 है। राज्य की आवादी के हिसाब से देखें तो हर 90 हजार लोगों पर एक वेंटिलेटर है। इससे साफ है कि राज्य में वेंटिलेटर की उपलब्धता बेहद कम है। अगर छोटे जिलों की बात करें तो किसी जिले के सदर अस्पताल में एक वेंटिलेटर है तो कहीं दो। इससे भी सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये है कि दुमका और साहिबगंज के साथ कई ऐसे जिले हैं, जहां के सदर अस्पताल में वेंटिलेटर को संचालन करने वाले एक्कपर्ट डॉक्टर भी उपलब्ध नहीं हैं। कई जगहों पर इमरजेंसी के लिए प्राइवेट डॉक्टर को हायर करने की तैयारी है।

    • रिम्स में कोविड-19 के लिए 30 वेंटिलेटर

    राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में मात्र 50 वेंटिलेटर हैं। जिसमें कोविड-19 के लिए 30 वेंटिलेटर को रखा गया है। रांची के कुछ प्राइवेट अस्पताल को भी कोविड-19 के लिए आईसीयू तैयार रखने को कहा गया है। हालांकि रिम्स में कोरोना के किसी भी मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की अभी तक जरूरत नहीं हुई है। वही, दूसरी ओर राज्य के दूसरे सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज पीएमसीएच की तो यहां पर 12 वेंटिलेटर है। वहीं, तीसरे सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज एमजीएम की बात करें तो यहां पर मात्र तीन वेंटिलेटर है। जिसमें से एक कोविड-19 के मरीज के लिए रिजर्व रखा गया है। वहीं धनबाद के सेंट्रल अस्पताल की बात करें तो वहां कोरोना के मरीज का इलाज होता है, जहां पर मात्र 3 वेंटिलेटर है।

    • राज्य सरकार 300 नए वेंटिलेटर खरीदने पर विचार

    राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी कोविड-19 की गंभीरता को समझते है। सरकार की ओर से 300 नए वेंटिलेटर खरीदने की बात कही गई है, जिसे आने में वक्त लग सकता है, क्योंकि वेंटिलेटर विदेशों से मंगवाए जाते हैं और अभी इसकी डिमांड अधिक है। पूरे झारखंड में 6 मेडिकल कॉलेज अस्पताल हैं, लेकिन अभी सभी मेडिकल कॉलेज को कोविड-19 के लिए तैयार नहीं किया गया है। सरकार को अभी और तैयारी करने की जरूरत है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन के कारण देसी फ्रीज की बिक्री पर असर, घर चलाना हो रहा है महंगा
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 27892, अब तक 872 की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    बागबेड़ा फायरिंग केस में रविशंकर का खुलासा, मुझ पर कोई गोली नहीं चली…

    October 3, 2025
    जामताड़ा

    10 लाख रुपए मूल्य का गहना चुराने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक फरार

    October 3, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    October 3, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर संजय मार्केट में 100 से अधिक युवकों का हमला, बाजार में डर का माहौल…

    October 3, 2025

    बागबेड़ा फायरिंग केस में रविशंकर का खुलासा, मुझ पर कोई गोली नहीं चली…

    October 3, 2025

    10 लाख रुपए मूल्य का गहना चुराने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक फरार

    October 3, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    October 3, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने की पहल और कंपनी में फंसे 13 मजदूर लौटे वापस

    October 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.