Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 9:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, कोराेना से लड़ने में देश के हर नागरिक के जज्बे को सलाम
    देश

    मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, कोराेना से लड़ने में देश के हर नागरिक के जज्बे को सलाम

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना महामारी के खिलाफ पूरा देश जिस तरह एकजुट होकर पूरी ताकत से लड़ रहा है, उससे वह अत्याधिक उत्साहित हैं और देशवासियों के जज्बे को सलाम करते हैं

    श्री मोदी ने रेडियो पर हर माह प्रसारित अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ में रविवार को कहा कि वह कोरोना महामारी के

    खिलाफ चल रहे युद्ध के बीच ‘मन की बात’ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जिस तरह से देश के लोगों को उन्होंने एकजुट और पूरी ताकत के साथ लड़ते हुए देखा है, उससे वह अत्यंत उत्साहित हैं और देशवासियों के जज्बे को सलाम करते हैं।

    उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने की लड़ाई देश की जनता लड़ रही है और देश का हर नागरिक अपनी शक्ति के अनुसार इस लड़ाई में शामिल है। यह लड़ाई हर नागरिक और प्रशासन लड़ रहा है। देश का आम आदमी इस लड़ाई से बराबर जूझ रहा है। गली मोहल्लों मेंं यह लड़ाई लड़ी जा रही है। लोग एक दूसरे की मदद कर रहे है और पूरा देश एक साथ कोराना महामारी से जूझ रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कोराना के खिलाफ यदि ताली, थाली या घंटी बजी है या दीया जला है तो उसने भी लोगों को इस लड़ाई में एकजुट करने की भावना पैदा कर सबको एक साथ जोड़ा है। कोरोना के खिलाफ जारी जंग को देखते हुए ऐसा लगता है, जैसा पूरा देश एक महायज्ञ कर रहा है। हर आदमी अपनी सामर्थ्य से इसका सामना कर रहा है। कोई किरायेदार से किराया नहीं वसूल रहा है, कोई अपनी पेंशन और जीवनभर की कमाई इस लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा कर रहा है। कोई मास्क बना रहा है तो कोई भंडारा लगा रहा है। यही उमड़ता भाव भारत की इस लड़ाई को आगे बढा रहा है और हर आदमी कोरोना को हराने में जुटा है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ सालों से देश का हर नागरिक एक होकर ज्यादा उत्साह और जज्बे के साथ देश की सेवा करने में जुटे हैं। यह काम चाहे स्वच्छ भारत का हो या शौचालय बनाने का हो, सबने मिलकर इस काम को आगे बढ़ाया है।

    #National News Latest news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में वज्रपात से सात लोगों की मौत, छह झुलसे
    Next Article जेजेएमपी के पप्पू लोहरा दस्ता से घंटों चली मुठभेड़, जंगल का फायदा उठा कर भागे उग्रवादी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पहलगाम हमला : TRF ने ली थी जिम्मेदारी, UN की रिपोर्ट में खुलासा

    July 30, 2025
    कोडरमा

    झारखंड की शमा परवीन को ATS ने बेंगलुरु से किया गिरफ्तार, अल्कायदा से जुड़े दस्तावेज जब्त

    July 30, 2025
    देश

    CM को चायवाले की सलाह, कहा: इस बार मुख्यमंत्री बनें तो डिफेंडर लीजिए…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर लगाया पोस्टर, मालगाड़ियों का परिचालन ठप…

    July 30, 2025

    Breaking: रांची से अपहृत स्कूली छात्रा मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 6 घंटे के अंदर केस का खुलासा

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.