Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भोगनाडीह में बोले हेमंत सोरेन, अब हम ईडी-सीबीआई और जेल-फांसी से डरने वाले नहीं
    जोहार ब्रेकिंग

    भोगनाडीह में बोले हेमंत सोरेन, अब हम ईडी-सीबीआई और जेल-फांसी से डरने वाले नहीं

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : जेएमएम नेता व राज्य के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू, फूलो-झानो की धरती भोगनाडीह से बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मेरे खिलाफ साजिश कर रही है. ये लोग समय से पहले झारखंड में विधानसभा चुनाव कराना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग राज्य सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं होने देना चाहते. जब हमने राज्य का बकाया पैसा मांगा तो मुझे जेल में डाल दिया गया. उन्होंने कहा कि अब हम ईडी-सीबीआई और जेल-फांसी से डरने वाले नहीं हैं. आने वाले चुनाव में हम ऐसा परिणाम देंगे कि विकास की गति और बढ़ेगी. साथ ही कहा कि झारखंड में हम ऐसा कानून बनाएंगे जिससे यहां के स्थानीय लोगों को खनिज संपदा में अधिकार मिले.

    गठबंधन सरकार में राज्य का हो रहा विकास

    झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि महागठबंधन सरकार में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है. 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को पेंशन और युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है. इससे पहले झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भोगनाडीह पहुंचे. वहां सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कल्पना सोरेन ने शहीदों की प्रतिमी पर माल्यार्पण किया. वहीं वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण किया गया. बता दें कि साहिबगंज जिले के बरहेट के भोगनाडीह स्थित सिदो-कान्हू पार्क में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू और चांद-भैरव की प्रतिमा पर सीएम चंपई सोरेन, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने माल्यार्पण किया. यहां वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया.

    योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

    हूल दिवस पर बरहेट के पंचकठिया स्थित क्रांति स्थल गए. वहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना कर शहीद सिदो-कान्हू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद आयोजित समारोह में योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

    ईडी डर भोगनाडीह सिदो-कान्हू सीएम चंपाई सोरेन सीबीआई हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहूल क्रांति हमें अपने सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए लड़ने की प्रेरणा देती है: झामुमो
    Next Article दामोदर नदी में नहाने के दौरान चार युवक डूबे, स्थानीय लोगों ने बचाई जान

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.