Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हजार के पार, अब तक 775 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 24 हजार के पार, अब तक 775 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1429 नए मामले सामने आए हैं और 57 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद  देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,506 हो गई है, जिसमें 18,668 सक्रिय हैं, 5,063 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 775 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आज राजस्थान में 25 नए मामले सामने आए हैं।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 24506 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 314 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 5063 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 387 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े 6,817 पर पहुंच गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 18 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 283 हो गयी है। राज्य में 840 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात पिछले 24 घंटों के दौरान 191 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामले में सूची में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 2,815 हो गयी है तथा 15 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 127 पर पहुंच गयी है।

    इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 138 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2,514 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान मरने वालों की संख्या तीन बढ़कर 53 हो गयी है। राजधानी में कुल 857 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 70 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 2034 हो गया। राज्य में इस दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मरने वालों की संख्या 27 पर बनी रही।

    तमिलनाडु में 72 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,755 हो गई तथा राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो बढ़कर 22 हो गयी। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 153 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 1,852 हो गयी तथा मरने वालों की संख्या 12 बढ़कर 92 हो गयी।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 111 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1621 हो गई है तथा इस दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या 25 हो गयी है और अभी तक 247 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    तेलंगाना में इस दौरान 24 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 984 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में दो लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या में 26 हो गयी है। केरल में 450 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 955 और कर्नाटक में 474 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 29 और 18 लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 454 है और पांच लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 17, पश्चिम बंगाल में 18, हरियाणा, केरल और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती रहे डिलीवरी ब्वॉय की मौत, जांच के लिए सैंपल भेजा
    Next Article जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.