Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सरायकेला में 2 मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में सामान बरामद
    क्राइम

    सरायकेला में 2 मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला: सरायकेला एसपी के रिजर्व टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने चौका थाना क्षेत्र में दो मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के स्पेशल टास्क फोर्स ने बुधवार की शाम चौका थाना अंतर्गत हैसाकोचा स्थित जंगल क्षेत्र में मिनी शराब फैक्ट्री में दलबल के साथ दबिश दी. जहां से भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला स्प्रिट, अलग-अलग ब्रांड के रैपर, ढक्कन और शराब बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला 16 बोरा डोडा भी बरामद किया है.

    थानेदारों को भी दी चेतावनी

    बता दें कि एसपी मनीष टोप्पो ने सख्त निर्देश दिया है कि अवैध धंधेबाज सुधर जाएं या इलाका छोड़ दें. थानेदारों को भी चेतावनी दी है कि यदि उनके इलाकों से अवैध धंधों की शिकायत मिलती है तो नपेंगे. यहीं वजह है कि थानेदारों ने अवैध धंधेबाजों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. पिछले दिनों स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध स्क्रैप, बालू, लॉटरी के विरुद्ध लगातार छापेमारी की है. वहीं नशा के विरुद्ध अभियान, छापेमारी से  महिला वर्ग में खुशी का माहौल है. इधर पुलिसिया कार्रवाई से जिले के शराब माफ़ियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. कुछ तो बोरिया बिस्तर समेट दूसरे जिलों में पलायन करने की तैयारी में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री ने राज्यभर में नशा मुक्ति हेतु अभियान शुरू किया है. वहीं पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां ने आम लोगों से अपील की है कि गांजा, अफीम, चरस, शराब, गुटखा, सिगरेट, तंबाकू से दूरी बनाएं और अपने परिवार को बर्बाद होने से बचाएं. उन्होंने लोगों से यह भी अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में अफीम की खेती, खरीद-बिक्री करने वालों की सूचना पुलिस को अवश्य दें.

    उद्भेदन फैक्ट्री शराब स्पेशल टास्क फोर्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, मरने वालों में एक रिटायर्ड फौजी

    Related Posts

    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.