Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : संक्रमित मरीजों की संख्या 23077 हुई, अब तक 718 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : संक्रमित मरीजों की संख्या 23077 हुई, अब तक 718 की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2020Updated:April 24, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1684 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,077 हो गई है, जिसमें 17,610 सक्रिय हैं, 4749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 718 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आज राजस्थान में 36 और बिहार में छह नए मामले सामने आए हैं।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के अब तक कुल 23,077 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 77 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की रफ्तार भी तेज हुई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना से संक्रमित 491 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ऐसे लोगों की संख्या 4,749 पर पहुंच गयी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 778 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े 6,430 पर पहुंच गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 14 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 283 हो गयी है। राज्य में 840 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

    गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 217 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या के मामले में सूची में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। गुजरात में संक्रमितों की कुल संख्या में 2,624 हो गयी है तथा नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 112 पर पहुंच गयी है।

    इसके बाद देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 128 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2,376 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान मरने वालों की संख्या दो बढ़कर 50 हो गयी है। राजधानी में कुल 808 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 74 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढ़कर 1,964 हो गया। राज्य में इस दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मरने वालों की संख्या 27 पर बनी रही।

    तमिलनाडु में 54 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,683 हो गई तथा राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो बढ़कर 20 हो गयी। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 107 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 1,699 हो गयी तथा मरने वालों की संख्या तीन बढ़कर 80 हो गयी।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 61 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1510 हो गई है तथा इस दौरान तीन लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 24 हो गयी है और अभी तक 206 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    तेलंगाना में इस दौरान 15 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 960 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या में 24 हो गयी है। केरल में 447 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 895 और कर्नाटक में 445 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 27 और 17 लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 427 है और पांच लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 15, हरियाणा, केरल और झारखंड में तीन-तीन, बिहार में दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : मुंगेर में छह और हुए कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 176
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के पंचायत प्रमुखों से बोले, कोरोना ने काम का तरीका बदला, हमें आत्मनिर्भर बनना होगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.