Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 3:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एक बार फिर झारखंड चर्चा में, नीट पेपर लिक मामले का तार जुड़ा देवघर व रांची से
    झारखंड

    एक बार फिर झारखंड चर्चा में, नीट पेपर लिक मामले का तार जुड़ा देवघर व रांची से

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची:नीट पेपर लीक मामले का तार अब झारखंड से जुड़ चुका है. बिहार की ईओयू टीम की छापेमारी के दौरान 6 लोगों को देवघर से पकड़ा गया है. पकड़े गए सभी लोगों ने इस प्रकरण में अपनी संलिप्ता को स्वीकार करते हुए कई लोगों के नाम का खुलासा किया है. बिहार की टीम देवघर में कार्रवाई करने के बाद रांची में एक कुरियर सर्विस के कार्यालय में छापेमारी कर रही है. हालांकि, कुरियर सर्विस के नाम का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है. इसके अलावा बिहार की टीम बरियातू स्थित एक घर में छापेमारी कर रही है. यह घर सिकंदर यादवेंदु का बताया जाता है. वहीं, सिकंदर के बेटे का दुकान हरमू में भी है. इस दौरान जो सबसे अहम जानकारी निकल कर सामने आई है वह यह है कि सिंकदर लालू यादव का करीबी बताया जा रहा है.

    मालूम हो कि हजारीबाग जिले में भी बिहार पुलिस की 5 सदस्य टीम पहुंची. हजारीबाग के लोहसिंघ्न थाना क्षेत्र स्थित सेंटर में पहुंच कर इसके प्रबंधक सहित स्कूल के कर्मचारियों तक से पूछताछ की. फिलहाल वहां से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नही हैं.

     

    रांची में पहले ठेकेदारी कर चुका है सिकंदर

    सिकंदर यादवेंदु इस पूरे मामले का किंगपिन यानी कि सरगना बताया जा रहा है. सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने अपने भतीजे अनुराग के नाम से गेस्ट हाउस के रूम बुक कराए थे. इसके साथ ही उसने अनुराग को प्रश्नपत्र भी उपलब्ध कराया था. पुलिस सिकंदर के साथ अनुराग को भी गिरफ्तार कर चुकी है. बता दें कि सिंकदर बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है. कुछ मीडिया रिपोट्स की माने तो सिकंदर पहले रांची में ठेकेदारी का काम करता था. साल 2012 में उसने बिहार SSC परीक्षा पास की और जूनियर इंजीनियर बन गया. उसका बेटा और बेटी दोनों एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं. उसका दामाद एमबीबीएस के बाद पीजी कर रहा है.

    झारखण्ड नीट पेपर लीक रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधि महाविद्यालय में समय से रिजल्ट प्रकाशित नहीं होने और फीस में बढोतरी को लेकर छात्रों में दिखा आक्रोश
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 23 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025
    झारखंड

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.