Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»कांग्रेस के चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की पहली बैठक, 5 सीटों पर हार की हुई समीक्षा
    Uncategorized

    कांग्रेस के चुनाव परिणाम समीक्षा समिति की पहली बैठक, 5 सीटों पर हार की हुई समीक्षा

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: लोकसभा चुनाव में झारखंड की 5 सीटों पर हार की समीक्षा करने के लिए कांग्रेस ने चुनाव परिणाम समीक्षा समिति बनाई है. पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू के नेतृत्व में बनी इस समिति की पहली बैठक रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई. बैठक में समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, भीम कुमार और सुल्तान अहमद मौजूद थे. बैठक में बलमुचू ने कहा कि कांग्रेस ने 07 सीटों पर अपने उम्मीदवार गठबंधन के तहत उतारे थे. जिसमें से हमें सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली, बाकी पांच सीटों पर हम हार गए. सभी परिस्थितियां अनुकूल होने के बावजूद हम क्यों हारें इसके कारणों की पड़ताल बहुत जरूरी है. कहा कि अपनी चूक, कमियों को जानकर अगर समय रहते उसे दूर कर लेते हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को और मजबूत किया जा सकता है.

    समिति करेगी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा

    बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि समिति प्रथम चरण में गोड्डा, धनबाद, हजारीबाग, चतरा, रांची लोकसभा का दौरा करेगी. लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले प्रत्येक जिला मुख्यालय में समिति के सदस्य लोकसभा प्रत्याशी, संबंधित लोकसभा क्षेत्र के जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी, अग्रणी मोर्चा संगठन एवं विभाग, वरिष्ठ कांग्रेसियों से जानकारी लेंगे कि चुनाव के दौरान किस प्रकार की चूक हुई है.

    20 जून को गोड्डा से शुरू होगी समीक्षा

    समिति 20 जून को गोड्डा, 21 जून को धनबाद, 22 जून को हजारीबाग, 23 जून को चतरा और 24 जून को रांची लोकसभा क्षेत्र में चुनाव परिणाम की समीक्षा होगी. इसके बाद दोनों जीती हुई लोकसभा सीट खूंटी और गोड्डा लोकसभा सीट पर भी समिति के सदस्य जाएंगे.

    कांग्रेस चुनाव परिणाम लोकसभा समीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : बकरीद को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक
    Next Article बोकारो : एसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड लैंड स्कैम केस: IAS विनय चौबे को SC में राहत, अब तक कितने मामले और किस में मिली राहत

    July 31, 2026

    प्रेमचंद: जिन्होंने कलम उठाई तो किताबों में उतर आया पूरा हिंदुस्तान

    July 31, 2026

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.