Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»कपिल देव की अगुवाई में होगा भारतीय टीम के लिए नया कोच का चयन
    खेल

    कपिल देव की अगुवाई में होगा भारतीय टीम के लिए नया कोच का चयन

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk : भारत के विश्व कप विजेता कप्तान और पूर्व भारतीय कोच कपिल देव की अगुआई भारतीय क्रिकेट टीम के कोच का चयन होगा। क्रिकेट सलाहकार समिति टीम इंडिया का नया कोच चुनेगी। वहीं क्रिकेट में चयन समिति बनाया गया है जिसमें कपिल के अलाव पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी और पूर्व कोच तथा ओपनर अंशुमान गायकवाड को शामिल किया गया है। यह समिति भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कोच के लिए अगस्त के मध्य में साक्षात्कार लेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने यहां शुक्रवार को बैठक में यह फैसला लिया।

    भारत के निवर्तमान कोच रवि शास्त्री को वेस्ट इंडीज दौरे के अंत तक कार्यकाल में विस्तार दिया गया है। भारत को अगस्त में विंडीज दौरे में जाना है और यह दौरा सितम्बर के पहले सप्ताह में समाप्त होगा।

    क्रिकेट सलाहकार समिति के मूल सदस्य सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण थे लेकिन इनका हितों के टकराव का मामला बनता था। सचिन खुद को इस समिति से अलग कर चुके हैं जबकि गांगुली और लक्ष्मण के मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार है।

    सीओए प्रमुख विनोद राय ने बैठक के बाद कहा कि यह समिति टीम इंडिया के नए कोच का चयन करेगी। उम्मीदवारों के इंटरव्यू अगस्त के मध्य में लिए जाएंगे। बीसीसीआई ने कोच के लिए 30 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं।

    ऐसी भी खबरें हैं कि शास्त्री के अपने पद पर बने रहने की उम्मीद है जिनका कार्यकाल आईसीसी विश्वकप तक था। शास्त्री का अनुबंध अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे के बाद समाप्त हो जाएगा। बीसीसीआई ने हालांकि कहा है कि मौजूदा कोचिंग स्टाफ स्वतरू ही इस प्रक्रिया में शामिल रहेगा। शास्त्री को कप्तान विराट कोहली का पसंदीदा माना जाता है, तथा टीम को उनकी कार्यशैली काफी पसंद है।

    एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि टीम इंडिया ने शास्त्री के मार्गदर्शन में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और यदि वह दोबारा इस पद के लिये आवेदन देते हैं तो उन्हें प्राथमिकता मिलना तय है।

    भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में शास्त्री के अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरूण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर शामिल हैं। सपोर्ट स्टाफ को विश्वकप के बाद 45 दिन का विस्तार दिया गया है और इसमें वेस्टइंडीज का तीन अगस्त से तीन सितंबर तक का दौरा शामिल रहेगा। भारत को वेस्टइंडीज दौरे के बाद अपने घरेलू दौरे की शुरूआत 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से करनी है।

    #Cricket #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालपुर के लोअर बर्दवान कंपाउंड स्थित देवालय मंदिर : आज शाम का एक अजीबोगरीब मामला
    Next Article शर्मनाक: ग्राम सभा ने इज्‍जत की कीमत लगाई एक लाख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026
    जामताड़ा

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026
    Latest Posts

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    रामगढ़ में रिश्वतखोरी पर एसीबी का बड़ा एक्शन, प्रोबेशन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.