Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Oct, 2025 ♦ 7:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका : ‘पबजी’ खेलने को लेकर झड़प में चली गोली मामले में दो गिरफ्तार
    झारखंड

    दुमका : ‘पबजी’ खेलने को लेकर झड़प में चली गोली मामले में दो गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाबूपुर गांव के निकट ऋषि-खुशी होटल में पबजी खेलने के दौरान गोली मार कर एक युवक को घायल करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बाबुपुर गांव के निकट ऋषि-खुशी नामक एक लाइन होटल में बीते 18 अप्रैल को पबजी खेलने के दौरान आपसी रंजिश में अभिनव ओझा उर्फ़ सोनू की हत्या करने की नीयत से उसे गोली मार दी गयी थी। गंभीर रूप से घायल युवक काे दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर भेजा गया है।

    श्री रमेश ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित कर मामले का अनुसंधान शुरू किया। उन्होंने कहा कि टीम ने त्वरित अनुसंधान कर मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल दुमका नगर थाना क्षेत्र के राखाबनी मुहल्ला निवासी सुदीप कुमार सिंह उर्फ बाबू सिंह और जामा थाना क्षेत्र के महारो गांव निवासी राजेश झा को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, दो तलवार समेत अन्य सामान बरामद किया है। घायल युवक और घटना में शामिल आरोपियों के ट्रकों से वसूली और जमीन करोबार में शामिल होने की बात सामने आ रही है। सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन की जा रही है।

    श्री रमेश ने बताया कि मामले में मुफस्सिल थाने में घायल अभिनव ओझा के बयान पर गुलशन श्रीवास्तव उर्फ झुन्नु सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिसमें दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास्तव फरार है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

    घटना को लेकर घायल अभिनव ओझा, गुलशन श्रीवास्तव, राजेश झा और सुदीप कुमार सिंह उर्फ बाबू सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी)ए और 26/35 के तहत कांड संख्या 59/2020 दर्ज किया गया है।

    श्री रमेश ने बताया कि घटना के दिन दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक के परिजन एवं अन्य लोगों द्वारा इलाज कर रहे चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यहार और अनावश्यक दबाव बनाने को लेकर दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉ. रविन्द्र कुमार के लिखित शिकायत पर घायल युवक अभिनव उसके साथ मौजूद परिजनों के खिलाफ भी नगर थाना में भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, 89 साल की उम्र में एम्स में ली आखिरी सांस
    Next Article देवघर : लाॅकडाउन में रियायत का मतलब, आपकी और हमारी जिम्मेवारी का बढ़ना : उपायुक्त

    Related Posts

    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    October 3, 2025
    जमशेदपुर

    सीएम हेमंत सोरेन ने की पहल और कंपनी में फंसे 13 मजदूर लौटे वापस

    October 3, 2025
    झारखंड

    मूर्ति विसर्जन को लेकर रांची पुलिस चौकस, कई संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैगमार्च

    October 3, 2025
    Latest Posts

    CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    October 3, 2025

    सीएम हेमंत सोरेन ने की पहल और कंपनी में फंसे 13 मजदूर लौटे वापस

    October 3, 2025

    मूर्ति विसर्जन को लेकर रांची पुलिस चौकस, कई संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैगमार्च

    October 3, 2025

    19 साल का लड़का निकला बड़का चोर, बंद घर का ताला तोड़ किया था कांड

    October 3, 2025

    जुबिन गर्ग की मौ’त : ऑटोप्सी रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि, असम से चार गिरफ्तार

    October 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.