Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 8:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विश्व स्वास्थ्य संगठन की हिदायत : कोरोना लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं, अगले चरण की शुरुआत
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व स्वास्थ्य संगठन की हिदायत : कोरोना लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं, अगले चरण की शुरुआत

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    रियाद/नयी दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संदर्भ में कहा है कि लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं है बल्कि यहाँ से इसके अगले चरण की शुरुआत होती है जिसके लिए हमें तैयार रहना चाहिये।

    कोरोना वायरस कोविड-19 पर जी-20 देशों की ‘वर्चुअल’ बैठक को संबोधित करते हुये डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने कहा, “हम इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि जी-20 समूह के कई देश सामाजिक प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहे हैं। यह महत्वपूर्ण है कि यह प्रक्रिया चरणबद्ध हो। लॉकडाउन संबंधी प्रतिबंधों को हटाना किसी देश में महामारी का अंत नहीं, अगले चरण की शुरुआत है।”

    श्री तेद्रोस ने कहा कि अगले चरण में राष्ट्रों को अपने नागरिकों को वायरस की रोकथाम के लिए शिक्षित करना होगा, उन्हें इसमें भागीदार और सशक्त बनाना होगा। वायरस का प्रकोप दुबारा बढ़ने की स्थिति में उन्हें त्वरित प्रतिक्रिया के लिए भी तैयार रहना होगा।

    डब्ल्यूएचओ ने सलाह दी है कि प्रतिबंधों में ढील से पहले सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिये कि उनके पास कोविड-19 के हर मरीज का पता लगाने, उनकी जाँच, उनके एकांतवास तथा देखभाल और उनके संपर्क में आये हर व्यक्ति की पहचान की पर्याप्त क्षमता मौजूद है। यदि मामले बढ़ते हैं तो उससे निपटने के लिए उनके स्वास्थ्य तंत्र में मामलों के अनुरूप पूरी सुविधा होनी चाहिये।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन में बेवजह सड़क पर घूमने वालों से सख्ती से निपटी पुलिस, चुटिया में तीन दर्जन स्कूटी-बाइकों को किया जब्त
    Next Article साक्षी ने काट लिया धोनी का अंगूठा, सोशल मीडिया पर शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    देश

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में मूसलाधार बारिश के चलते छह जिलों में रेड अलर्ट

    June 19, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 19 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 19, 2025

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.