Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 11:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना वायरस को मात देने वाला पहला राज्य बना गोवा, सभी संक्रमित मरीज हुए ठीक
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना वायरस को मात देने वाला पहला राज्य बना गोवा, सभी संक्रमित मरीज हुए ठीक

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, 3 अप्रैल के बाद कोई नया मरीज नहीं मिला
    • देश का पहला ग्रीन जोन राज्य बन सकता है गोवा, लॉकडाउन में मिलेगी छूट

    पणजी। कोरोना वायरस से जहां एक ओर देश की रफ्तार थमी हुई है, वहीं इस सबके बीच एक राहत भरी खबर आई है। रविवार का दिन भारत के तटीय राज्य गोवा के लिए नई उपलब्धि लेकर आया है। यहां कोरोना वायरस के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के कुल सात मामले आए थे, जिनमें से छह पहले ही ठीक हो गए थे। आखिरी मरीज की कोरोना रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई जिसके बाद उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘संतोष और राहत की बात है कि गोवा का आखिरी ऐक्टिव कोरोना मरीज भी टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव पाया गया है। डॉक्टर और सपोर्ट स्टाफ इसके लिए तारीफ के काबिल हैं। गोवा में अब 3 अप्रैल के बाद से कोई नया कोरोना मरीज नहीं पाया गया है।’

    उन्होंने कहा कि हम भले ही छोटे राज्य हैं मगर हमारे यहां टूरिस्ट फुटफॉल बहुत ज्यादा है। पुलिस, स्थानीय प्रशासन, टूरिस्ट डिपार्टमेंट के साथ-साथ गोवा के लोगों का भरपूर साथ मिला। यहां के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर सलाह मानी। यहां इतने त्योहार आए मगर किसी भी धर्म के किसी भी नागरिक ने कोई समस्या पैदा नहीं की और धर्मगुरुओं का भरपूर सहयोग मिला।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की जो लक्ष्मणरेखा खींची है हमें उसका 3 मई तक पालन करना चाहिए। गोवा में नियम के मुताबिक कुछ छूट दी जा सकती है। उस पर हम विचार करेंगे।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा : मुख्यमंत्री दीदी किचन में सामाजिक दूरी ध्यान में रखते हुए भोजन कराएं : उपायुक्त
    Next Article कल से शुरू हो जाएगा सरकारी दफ्तरों में कामकाज, मनरेगा, कृषि, आईटी, कंस्ट्रक्शन समेत कई सेवाओं को भी मिलेगी सशर्त छूट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

    June 19, 2025
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी

    June 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से बाढ़ में बह गई ट्रक

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई भयावह बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.