पाकुड़ : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए चुनाव कार्य में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को एसपी प्रभात कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इसके लिए पुलिस लाइन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर एसपी प्रभात कुमार के साथ जिले के सभी थानों के डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी समेत अन्य मौजूद थे. एसपी ने मुख्यालय डीएसपी, पाकुड़ एसडीपीओ, सभी थाना प्रभारियों समेत विभिन्न चुनाव कोषांगों में लगे पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया. मौके पर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तारीफ भी की.
पाकुड़ में पुलिस अधिकारी व जवान सम्मानित, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराने को लेकर एसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

