Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मतगणना केंद्र का बोकारो डीसी ने किया निरीक्षण, जांच के बाद इंट्री कराने का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    मतगणना केंद्र का बोकारो डीसी ने किया निरीक्षण, जांच के बाद इंट्री कराने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJune 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: बोकारो डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने कृषि उत्पादन बाजार समिति आइटीआइ मोड़ चास स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. 4 जून को होने वाले मतगणना को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने जगह-जगह पर बैरिकेडिंग, पंडाल आदि के निर्माण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया. वहीं चेकिंग करने के बाद ही इंट्री कराने का निर्देश दिया. उन्होंने क्रमवार 6 गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के प्राप्त मतों की गणना को लेकर वज्रगृह व मतगणना हाल तक जाने वाले रास्तों को चिन्हित किया. सभी के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया. वहीं मतगणना कर्मियों, पार्टी,काउंटिंग एजेंट, मीडिया प्रतिनिधियों के प्रवेश निकासी स्थल को चिन्हित कर बैरिकेडिंग और जांच स्थल बनाने को कहा.

    मेडिकल सेंटर भी बनेगा कैंपस में

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केंद्र क्षेत्र में मीडिया सेंटर, मेडिकल सेंटर, निर्वाची पदाधिकारी कक्ष, सामान्य प्रेक्षक,गणना प्रेक्षक कक्ष आदि के चिन्हित स्थान की जाने वाली तैयारियों के संबंध में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को जरूरी निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि मतगणना केंद्र में आमजनों के आवागमन पर रोक रहेगी. जिन्हें मतगणना केंद्र में आने की अनुमति प्राप्त है, वैद्य परिचय पत्र है, वहीं मतगणना केंद्र में प्रवेश करेंगे. मतगणना केंद्र में मतगणना कर्मी (काउंटिंग असिस्टेंट (सीए), काउंटिंग सुपरवाइजर (सीएस), माइक्रो ऑब्जर्वर (एमओ) पूर्वाह्न 5 बजे पहुंचेंगे. कार्मिक कोषांग के बने स्टॉल से अपना नियुक्ति पत्र संग्रह कर, अल्पाहार कर मतगणना केंद्र में प्रवेश करेंगे. मतगणना हाल में इंस्टॉल किए जा रहे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा. उन्होंने पोस्टल बैलेट, ईपीटीबीएस गणना को लेकर कोषांग की नोडल पदाधिकारी वंदना शेजवलकर से तैयारियों की जानकारी ली.

    ये रहे मौजूद

    सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह एसी मो. मुमताज अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर, कार्मिक कोषांग से शालिनी खालको, मीडिया कोषांग से साकेत कुमार पांडेय, अविनाश कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी धनंजय कुमार, भवन प्रमंडल विभाग के कार्यापालक अभियंता एवं उनकी टीम से संबंधित कार्यों पर क्रमवार चर्चा कर ससमय पूरा करने का निर्देश दिया.

    इन चीजों के साथ प्रवेश पर रोक

    मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले मतगणना कर्मी,काउंटिंग एजेंट प्रतिबंधित सामान (मोबाइल फोन, माचीस, लाइटर, वॉटर बॉटल, तंबाकू, सिगरेट, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, च्युइंग गम आदि) लेकर प्रवेश नहीं करेंगे.

    डीसी निरीक्षण बोकारो मतगणना केंद्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 10 सीटों पर जीत रहा इंडी गठबंधन, कांग्रेस को सबसे अधिक 6 सीटें, भाजपा 4 में सिमटेगी
    Next Article सरेंडर करने से पहले बोले अरविंद केजरीवाल, मेरा जीवन देश को बचाने के लिए समर्पित

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.