Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 11:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना से 11933 लाेग संक्रमित, 392 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना से 11933 लाेग संक्रमित, 392 की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11933 हो गयी है और इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 392 तक पहुंच गया है।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के अब तक कुल 11933 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 76 विदेशी मरीज शामिल हैं। अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित 1344 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार शाम जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना वायरस से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 2687 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 178 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 350 नये मामले सामने आये हैं।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली हैं, जहां अब तक कुल 1561 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। इस दौरान दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 51 नये मामले सामने आये हैं। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 31 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1204 हो गयी है तथा राज्य में अब तक 12 लोगों की मौत हो गयी है।

    गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान 78 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 695 हो गया तथा दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 30 पहुंच गयी है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 46 लोग संक्रमित हुए और इनका आंकड़ा बढ़कर 1005 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है।

    मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि देखी गयी और वहां 257 नये लोगों के संक्रमित होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 987 हो गयी है जबकि राज्य में मृतकों की संख्या 53 हो गयी है।

    तेलंगाना में अब तक 647 लोग संक्रमित हुए हैं और 18 लोगों की मौत हुई है। केरल में 387 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 735 लोग संक्रमित हैं और 11 लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 503 और कर्नाटक में 277 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: नौ और 11 लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 278 है और चार लोगों की मौत हुुई है।

    इसके अलावा पंजाब में 13, पश्चिम बंगाल में सात, हरियाणा में तीन, झारखंड में दो तथा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: उपायुक्त ने विधायकों के साथ की बैठक, जिला प्रशासन के कार्यों की दी गई जानकारी
    Next Article धनबाद की सड़कों पर गुटखा खाकर थूकने पर चार लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CMPDI में काम करने वाली महिला निकली गहना चोर, पति-पत्नी गिरफ्तार

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची में युवती पर लिक्विड अटैक, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन कारोबारी मस्त, खतियान धारी पस्त… मोटी रकम की खातिर फट रहा जमीन का खतियान

    July 26, 2025
    Latest Posts

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    जामताड़ा पुलिस मूल कर्तव्य से भटक गई, उगाही पर है फोकस : राजेश कुमार महतो

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.