Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा: शिप्रा एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट की गुंडागर्दी, स्टेशन पर दो यात्रियों को दौड़ाकर पीटा
    झारखंड

    कोडरमा: शिप्रा एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट की गुंडागर्दी, स्टेशन पर दो यात्रियों को दौड़ाकर पीटा

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पांच कोच अटेंडेंट को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    कोडरमा: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शिप्रा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच अटेंडेंट की गुंडागर्दी दिखी है. उसने दो रेल यात्रियों को स्टेशन पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. मामले की शिकायत के बाद पांच कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है. कोडरमा जीआरपी प्रभारी उपेंद्र पासवान ने बताया कि यात्री की लिखित शिकायत पर पांचों कोच अटेंडेंट को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. शिप्रा एक्सप्रेस के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद 6 से 7 की संख्या में कोच अटेंडेंट ने मिलकर गया से ट्रेन में सवार हुए दो यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की.

    प्रत्येक सीट के 3-3 हजार नहीं देने पर की मारपीट
    कोडरमा जीआरपी के मुताबिक पंकज कुमार और सुमन कुमार नाम के दो रेल यात्री शिप्रा एक्सप्रेस में जनरल टिकट पर गया रेलवे स्टेशन में सवार हुए थे. दोनों ने टीटीई से मिलकर एसी कोच में सीट कंफर्म करने का आग्रह किया. टीटीई ने उन्हें ट्रेन में सीट नहीं होने की बात कही। इसके बाद एसी बोगी के कोच अटेंडेंट इन दोनों यात्रियों के पास पहुंचे और उन्हें कंफर्म सीट देने की बात कहते हुए सामान रखने वाली सीट दोनों यात्रियों को बैठा दिया. थोड़ी देर बाद कोच अटेंडेंट दोनों यात्रियों से प्रत्येक सीट के लिए तीन-तीन हजार रुपये की मांग करने लगे.
    मारपीट के बाद धमकी भी दी
    शिप्रा एक्सप्रेस जैसे ही कोडरमा स्टेशन पहुंची दोनों यात्री ट्रेन से उतरने लगे। इसी बीच 6 से 7 कोच अटेंडेंट ने दोनों यात्रियों को दौड़ा-दौड़ा पीटा. बेल्ट और लात-घूसों से दोनों की जमकर पिटाई की गई और ट्रेन खुलने के बाद उन्हें कभी भी शिप्रा एक्सप्रेस में सफर नहीं करने की धमकी भी दी.

    कोच अटेंडेंट गुंडागर्दी शिप्रा एक्सप्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में सड़क हादसा, ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत
    Next Article सीता के पक्ष में बाबूलाल ने किया जनसंपर्क, एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    Latest Posts

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.