रांची : रांची के 10 अपराधियों को जिला बदर कर दिया गया है. वहीं 17 अपराधी को थाने में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है. यह आदेश वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा की अनुशंसा पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची राहुल कुमार सिन्हा ने जारी किया है. जिन अपराधियों को जिला बदर किया गया है उनमें रिंकू कुरेशी उर्फ गुलाम दस्तगीर, मो. सेराज उर्फ अन्नू, मो मोबीन उर्फ छोटका, राजाराम चौहान उर्फ बुल्लू, चिंटू बड़ाईक उर्फ संदीप बड़ाईक उर्फ छर्रा, मिथिलेश महतो, तस्लीम खान, मो आफताब, मुन्ना उरांव उर्फ संटू उरांव और सकलदीप बड़ाइक शामिल है. इसके अलावा थाना में हाजिरी देने वाले 17 अपराधियों में चंद्रू कुमार सिंह उर्फ चंद्रू उर्फ चंदन कुमार सिंह, मनीष गोप, खुर्शीद अख्तर उर्फ खुर्शीद खान, रोहित चौरसिया उर्फ रोहित कुमार चौरसिया, मो. यासीन, मो. कलाम उर्फ रोहित उर्फ बागान,सूरज कुमार साहू, रंथु उरांव, विजय चौरसिया, उमेश करमाली, कार्तिक मुंडा, जियाउल अंसारी, कुन्दन कुमार, कनिलाल साहू, मनोज राम चौबे, राकेश कुमार सिंह उर्फ डिंपू सिंह और विनोद गोप उर्फ वीनू गोप शामिल है.
रांची डीसी ने 10 अपराधियों को किया जिला बदर, 17 अपराधी थाने में लगाएंगे हाजिरी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

