Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लॉकडाउन: पंजाब के पटियाला में पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला करने वाले 9 लोग गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    लॉकडाउन: पंजाब के पटियाला में पुलिसकर्मियों पर तलवार से हमला करने वाले 9 लोग गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटियाला। पंजाब में रविवार को निहंग सिखों के जरिए लॉकडाउन का उल्लंघन किया गया। साथ ही निहंगों ने तलवार से पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने अब नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के कारण लॉकडाउन लागू है। हालांकि लॉकडाउन का पालन करवाने वाले पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में पंजाब के पटियाला में निहंगों ने तलवार से हमला कर एक पुलिसकर्मी का हाथ काट डाला। इस मामले में पुलिस ने निहंगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पटियाला के आईजी जतिंदर सिंह औलख ने बताया कि मामले में एक महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गुरुद्वारे से ऑटोमेटिक और धारदार हथियार, पेट्रोल बम के साथ ही 35 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। पंजाब के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी केबीएस सिद्धू के मुताबिक पुलिस पर हमलाकर भागे निहंग सिख को बलबेड़ा में गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से एक पुलिस फायरिंग में घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आईजी पटियाला जोन जतिंदर सिंह औलख के नेतृत्व में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

    वहीं इस हमले में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ निहंगों ने काट दिया था। जिसके बाद उनको तुरंत मेडिकल उपचार उपलब्ध करवाया गया। उनकी पीजीआई चंडीगढ़ में सर्जरी की जा रही है।

    • क्या है मामला?

    पंजाब के पटियाला में बिना कर्फ्यू पास के मंडी के अंदर जाने से रोकने पर निहंग सिखों ने पुलिसकर्मियों पर तलवारों से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसवालों को जख्मी कर दिया गया और एक एएसआई का हाथ ही काटकर अलग कर दिया। घटना के बाद निहंग सिख गुरुद्वारे में छिप गए थे, जिसके बाद अब आरोपियों को पकड़ा गया है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैफिक एसपी के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत, कहा रातू रोड कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जायेगा कोरोना पॉजिटिव मरीज का शव
    Next Article सत्ताधारी दल की भाषा बोल रहे डीजीपी : सीपी सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.