Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चुनाव लड़ना, जनता की सेवा करना एकमात्र स्वार्थ:अनुपमा सिंह
    झारखंड

    चुनाव लड़ना, जनता की सेवा करना एकमात्र स्वार्थ:अनुपमा सिंह

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2024Updated:May 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: धनबाद लोकसभा क्षेत्र के इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने रविवार 12 मई को भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो को जमकर लताड़ा. उन्होंने बोकारो सेक्टर-4 के फुटपाथ दुकानदारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस आदमी के अंदर बड़ों का सम्मान करना नहीं आता वो जनता का क्या प्रतिनिधित्व करेगा. अपनी पराजय को सामने देख भाजपा प्रत्याशी अब निजी हमले करने पर उतर आए है. कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने कहा कि एक चाय बेचने वाले जब देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो मेरे ससुर छोटे दुकान चलाकर राजनीति में बड़े मुकाम बनाए तो इसमें हर्ज क्या है. मेरे ससुर कोई अपराध तो नहीं किए. महागठबंधन प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ढुलू महतो ने मेरे परिवार पर अकारण उंगली उठाकर अपने मानसिकता का परिचय दिया है. 25 मई को हमारी जनता इसका जवाब जरूर देगी. अनुपमा सिंह ने लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि 25 तारीख को ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग कर ओछी मानसिकता के लोगों को करारा जवाब दें. साथ ही कहा कि चुनाव लड़ने का उनका एकमात्र स्वार्थ जनता की सेवा करना है. फुटपाथ दुकानदारों से कहा कि आप हमें ताकत दें, मैं आप लोगों को हक व अधिकार दिलाऊंगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि इंडिया महगठबंधन के पक्ष में अपना कीमती वोट डालकर बोकारो व धनबाद को बाघमारा बनने से बचा लीजिए. मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने मातृत्व दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी. इससे पूर्व अनुपमा सिंह सेक्टर-4 स्थित चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं. बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा आश्रम में असंगठित मजदूरों की बैठक, बीएसएलएलएच कालोनी स्थित हनुमान मंदिर के सामने आयोजित जनसंपर्क अभियान में भी शामिल हुई. बोकारो के कई जगहों व चीरा चास स्थित केके सिंह कालोनी में आयोजित बैठक एवं जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर आशीर्वाद मांगा.

     

     

    अनुपमा सिंह अभियान जनता जनसंपर्क सेवा स्वार्थ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रचार अवधि समाप्त होने के बाद भी कांग्रेस विधायक ने की सभा, बीजेपी ने चुनाव आयुक्त से की शिकायत
    Next Article आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने युवाओं से किया संवाद

    Related Posts

    क्राइम

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026
    झारखंड

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026
    क्राइम

    जमानत पर बाहर आए ड्रग तस्करों की अब खैर नहीं, स्पेशल ब्रांच ने तैयार किया एक्शन प्लान

    September 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    Latest Posts

    स्टेशन के बाहर मां के हटते ही उठा लिया 4 साल का विवान, पुलिस ने साहिबगंज के तीनपहाड़ से पांच आरोपियों को दबोचा

    September 28, 2026

    JPSC-JSSC विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, PGTTCE-2023 को लेकर भी दाखिल हुई हस्तक्षेप याचिका

    September 28, 2026

    IIIT रांची का नया प्लेसमेंट रिकॉर्ड, छात्र सक्षम को मिला ₹1.25 करोड़ का पैकेज

    September 28, 2026

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026

    कोल इंडिया के बोनस का इंतजार, 10 साल में 54 हजार से 1.03 लाख हुआ भुगतान; झारखंड के बाजारों में फिर बरसेगी ‘पूजा की कमाई’

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.