Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 6:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राशन और भोजन हर जरूरतमंद तक पहुंचे, 5 लाख लोग हर दिन भोजन कर रहें हैं : हेमन्त सोरेन
    जोहार ब्रेकिंग

    राशन और भोजन हर जरूरतमंद तक पहुंचे, 5 लाख लोग हर दिन भोजन कर रहें हैं : हेमन्त सोरेन

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन एवं पुलिस थानों में चल रहे 5 हजार केंद्रों के माध्यम से 5 लाख से अधिक लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। थानों में एक बार, दीदी किचन दिन में दो बार भोजन की व्यवस्था है। कोई झारखंडी भूखा ना सोये। यही हमारा लक्ष्य है।

    • भोजन और राशन की व्यवस्था करें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त गोड्डा को डुमरिया पंचायत के लोगों को राशन एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कर सूचित करने का निदेश दिया है।

    • ग्रामीण कर रहें हैं भूख का सामना

    मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि डुमरिया पंचायत में अधिकांश संताली जनजाति के लोग निवास करते हैं। राशन कार्ड नहीं होने की स्थिति में पंचायत के लोगों को भूख का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से ग्रामीणों को नमक भी नहीं मिल रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश दिया है।

    • लापरवाही पर संज्ञान लें

    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को एक चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतने पर मामले में संज्ञान लेने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि
    गढ़वा सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में डॉक्टर मौजूद नहीं थी। फोन करने के बाद भी आने से इंकार किया। इस बीच एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश दिया है।

    • राशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज करें

    मुख्यमंत्री ने उपायुक्त लातेहार को लातेहार के चेटर स्थित रुद निवासी पाचो देवी के परिवार को राशन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें, कि अफवाहों के कारण कोई वंचित न रहे। राशन और भोजन हर जरूरतमंद तक पहुँचे। राज्य के लोग राशन उठाव को लेकर हो रही परेशानी को लेकर निःशुल्क न० 1967 पर शिकायत करें।

    • राशन देने से किया इनकार

    मुख्यमंत्री को बताया गया कि ग्राम रुद पंचायत चेटर, प्रखंड चंदवा, जिला लातेहार निवासी लाभुक पाचो देवी की माँ चिंतामनी देवी डीलर, चमेली महिला स्वंय सहायता समूह के पास राशन लेने गई, तो लाभुक को यह कहा गया कि तुमलोग बाहर काम करने गए थे। बीमारी लेकर आये हो। जाओ राशन नहीं मिलेगा। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश लातेहार जिला प्रशासन को दिया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस को लेकर देश भर के चिड़ियाघर हाई अलर्ट पर
    Next Article सोशल मीडिया पर एकतरफा कार्रवाई न करें हेमन्त सरकार : भाजपा

    Related Posts

    झारखंड

    चतरा का नया गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, Video जारी कर खुलेआम दी धमकी… देखें

    June 22, 2025
    चाईबासा

    रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए मजदूर संघ चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

    June 22, 2025
    जमशेदपुर

    भारी बारिश से बागबेड़ा फिल्टर प्लांट डूबा, 1140 घरों की जलापूर्ति बाधित

    June 22, 2025
    Latest Posts

    चतरा का नया गैंगस्टर उत्तम यादव ने ली हजारीबाग गोलीकांड की जिम्मेदारी, Video जारी कर खुलेआम दी धमकी… देखें

    June 22, 2025

    रामा पांडे को न्याय दिलाने के लिए मजदूर संघ चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

    June 22, 2025

    भारी बारिश से बागबेड़ा फिल्टर प्लांट डूबा, 1140 घरों की जलापूर्ति बाधित

    June 22, 2025

    महिलाओं ने पुरुषों की वेशभूषा में किया पारंपरिक जनी शिकार, 12 वर्षों बाद हुआ आयोजन

    June 22, 2025

    DC शशि प्रकाश सिंह ने गोदाम का किया निरीक्षण, गुणवत्ता ठीक रखने का दिया निर्देश

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.